{"_id":"5f797455fa69bb3aa56577f3","slug":"devdutt-padikkal-tells-yuvraj-singh-that-learnt-the-flick-shot-from-you-after-yuvi-challenge-him-for-long-hitting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबु धाबी में पडीक्कल के 'तूफान' से प्रभावित हुए युवराज, बल्लेबाज को युवी ने दिया ये चैलेंज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अबु धाबी में पडीक्कल के 'तूफान' से प्रभावित हुए युवराज, बल्लेबाज को युवी ने दिया ये चैलेंज
Sun, 04 Oct 2020 12:38 PM IST
अनवर अंसारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
देवदत्त पडिक्कल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल का बल्ला जमकर बोल रहा है। वहीं, अबु धाबी में उनकी तूफानी पारी से युवराज सिंह खासा प्रभावित हुए हैं। युवराज ने पडीक्कल को चुनौती देते हुए कहा कि वह उनके साथ बल्लेबाजी करना चाहते हैं और देखना चाहते हैं कि कौन लंबे हिट मार सकता है।
विज्ञापन
वहीं, सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने कहा है कि उन्होंने भारतीय टीम के मध्यक्रम की जान रहे युवराज सिंह से फ्लिक शॉट सीखा है। साथ ही इस युवा खिलाड़ी ने विश्व कप विजेता टीम के नायक रहे युवराज के साथ बल्लेबाजी करने की इच्छा भी व्यक्त की।
विज्ञापन
दरअसल, पडीक्कल का यह बयान उस समय आया है जब युवराज सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज की शानदार पारी के लिए उनकी तारीफ की।
विज्ञापन
युवराज ने ट्वीट किया, 'फॉर्म अस्थायी होती है, लेकिन क्लास हमेशा के लिए होती है। हालांकि विराट कोहली मैंने इस लड़के को पिछले आठ साल से आउट ऑफ फॉर्म नहीं देखा है, जो वास्तव में अविश्वसनीय है। पडिक्कल वास्तव में शानदार दिख रहा है, जरूरत है एक साथ बल्लेबाजी करने की और देखते हैं कौन लंबा हिट मार सकता है।'
Not competing with you paji. 😛 Learnt the flick from you. Always wanted to bat with you. Let’s go!🤩 https://t.co/dpGkmpLBfJ
— Devdutt Padikkal (@devdpd07) October 3, 2020
पूर्व भारतीय खिलाड़ी के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए पडीक्कल ने कहा, 'आपके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं है पाजी, फ्लिक शॉट मारना आपसे ही सीखा है। हमेशा आपके साथ बल्लेबाजी करना चाहता था।'
आरसीबी ने शनिवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का रथ 20 ओवरों में 154 रनों पर ही रोक दिया। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम की फील्डिंग उच्च श्रेणी की रही। मैच के दौरान युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडीक्कल की जोड़ी ने कुछ शानदार कैच लपके।
155 रनों का पीछा करते हुए विराट कोहली और पडीक्कल ने एक साथ 99 रनों की साझेदारी की। पडीक्कल 63 रन पर आउट हो गए, लेकिन कोहली अंत तक डटे रहे और 72 रन की नाबाद पारी खेलते हुए आरसीबी को जीत के मुकाम तक ले गए।