फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Details of medical colleges will be public, NMC's initiative for transparency

Medical Colleges Details: मेडिकल कॉलेजों का विवरण होगा सार्वजनिक, पारदर्शिता के लिए NMC की पहल

Sat, 15 Jun 2024 05:14 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो
अमर उजाला, एजेंसी/ ब्यूरो Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 15 Jun 2024 05:14 AM IST
सार

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग सभी मेडिकल कॉलेजों का विवरण सार्वजनिक करेगा। एनएमसी ने कहा कि ऐसा करने  से पारदर्शिता आएगी। कॉलेज में एडमिशन से लेकर जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या भी सार्वजनिक होगी।

विज्ञापन
Details of medical colleges will be public, NMC's initiative for transparency
Medical, Doctor - फोटो : istock

विस्तार

देश की चिकित्सा शिक्षा में पारदर्शिता के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने सभी मेडिकल कॉलेजों का विवरण सार्वजनिक करने का फैसला लिया है। राज्यों के लिए जारी आदेश में एनएमसी ने कहा है कि कामकाज में पारदर्शिता के चलते अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड ने यह फैसला लिया है, जिसके तहत एमबीबीएस पाठ्यक्रम चलाने वाले मेडिकल कॉलेजों के सभी विवरण सार्वजनिक किए जाएंगे।

विज्ञापन

यह पूरी जानकारी आम जनता के लिए उपलब्ध होगी। जब भी कोई व्यक्ति चाहे तो वह यह पता कर सकेगा कि किस मेडिकल कॉलेज के पास कितना बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। इतना ही नहीं, अक्सर कर्मचारियों की हाजिरी को लेकर कई तरह के विवाद और चर्चाएं सामने आती हैं। इस फैसले के बाद फैकल्टी से लेकर अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और संख्या भी सार्वजनिक होगी। एनएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी का यहां तक कहना है कि इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ यह रहेगा कि मेडिकल कॉलेजों के दावों की सच्चाई सामने रहेगी। कई बार जमीनी स्तर की सच्चाई अलग होती है, जिसके बारे में आम जनता को अधिक जानकारी रहती है। हर साल सीट बढ़ोतरी या मान्यता लेने के लिए मेडिकल कॉलेज अपनी जानकारी आयोग तक पहुंचा रहे हैं, जिसे एनएमसी की वेबसाइट पर ही सार्वजनिक तौर पर रखा जाएगा।

विज्ञापन

 

बोर्ड के निदेशक शम्भू शरण कुमार ने जारी आदेश में कहा कि बड़े पैमाने पर जनता इन मेडिकल कॉलेजों का विवरण प्राप्त कर सकती है। यह एनएमसी की वेबसाइट पर मौजूद वार्षिक विकल्प के तहत मौजूद रहेगी जो शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जन्म, मृत्यु का ब्योरा तक आएगा सामने

एनएमसी के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों को हर साल अलग-अलग तरह की जानकारी देनी होती हैं। इनमें छात्र प्रवेश विवरण, अस्पताल विवरण, चिकित्सा भार, अस्पताल में जन्म लेने वाले शिशुओं की संख्या और उपचार के दौरान दम तोड़ने वालों की यह पूरी जानकारी सार्वजनिक रहेगी। एनएमसी के एआई  तकनीक पर आधारित सॉफ्टवेयर के जरिये डैशबोर्ड तैयार किया है, जो कॉलेज के हिसाब से पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed