ममता बोलीं- स्याही लगने पर उपचुनाव में कैसे वोट डालेंगे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने नोटों के लिए मची अफरातफरी पर लगाम लगाने के लिए लोगों के हाथों पर स्याही लगाने का फैसला लिया है, लेकिन अमल में आने से पहले ही यह फैसला विवादों में घिर गया है। इस पर सबसे अहम सवाल उठाया है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने। ममता ने कहा कि 19 नवंबर को कई जगह उप चुनाव होने हैं ऐसे में जिनके हाथों पर पहले से ही स्याही लगी होगी वो कैसे मतदान कर पाएंगे।
बता दें कि आसाम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, त्रिपुरा सहित छह राज्यों की आधा दर्जन सीटों पर 19 नवंबर को उप चुनाव होना है। इसी को मुद्दा बनाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है। ममता ने सवाल किया जब आप नोट के लिए लाइन में लगने वाले लोगों के हाथों पर स्याही लगा देंगे तो वो लोग वोट कैसे डाल पाएंगे। क्योंकि सरकार की ओर से बताया जा रहा है कि लोगों के हाथों पर वो ही स्याही लगेगी जो चुनावों के दौरान लगती है।
ममता ने इसे सरकार का 'ब्लैक मैकनिज्म' शुरू करने का प्रयास बताया है। ममता ने इस संबंध में चुनाव आयोग से भी सवाल किया है कि वह वोटरों को राहत देने के लिए क्या व्यवस्था करेगा।
Also,there are by-elections on Nov 19. What'll the EC say about this decision to put indelible on prospective voters?: WB CM #demonetisation
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
Desperate attempt to start a 'black mechanism' with indelible ink shows this govt distrusts the common people: WB CM Mamata Banerjee
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016
ममता को मिला शिवसेना का साथ
ममता बनर्जी ने कहा हालात गंभीर हैं और हम इस मुद्दे पर कल राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस मामले में उनसे हस्तक्षेप की गुजारिश की जाएगी।
इस मुद्दे पर ममता को शिवसेना का भी साथ मिलता नजर आ रहा है जो पहले से ही इस मामले में सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार कर चुकी है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह सरकार गिराने तक की धमकी दे चुकी है।
ममता बनर्जी का कहना है शिवसेना ने इस मुद्दे पर उनका साथ देने का वादा किया है और राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान शिवसेना नेता भी उनके साथ होंगे।
Shiv Sena also assured us to join tomorrows meeting with President over the issue of #demonetisation: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/tmteGEEvHc
— ANI (@ANI_news) November 15, 2016