फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Derek O' Brien accusses Amit Shah for being a supporter of divisive politics

टीएमसी का हमला, अमित शाह विभाजनकारी राजनीति के बड़े समर्थक

Sun, 03 Mar 2019 03:22 PM IST
अमित मंडल भाषा, कोलकाता 
भाषा, कोलकाता  Published by: अमित मंडल Updated Sun, 03 Mar 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Derek O' Brien accusses Amit Shah for being a supporter of divisive politics
अमित शाह - फोटो : PTI

पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्रवाई पर सवाल उठाने पर विपक्ष की आलोचना करने के कारण भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को पलटवार किया। पार्टी ने कहा कि भाजपा नेता को देशभक्ति पर ‘दूसरों को भाषण’ देने से बचना चाहिए क्योंकि वह विभाजनकारी और घृणा की राजनीति के समर्थक हैं।

विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस (तृणकां) के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि भाजपा को हवाई हमले का श्रेय लेना बंद करना चाहिए, क्योंकि सशस्त्र बल भारत के हैं, न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या अमित शाह के। राज्यसभा में टीएमसी संसदीय दल के नेता ब्रायन ने कहा कि अमित शाह और भाजपा विभाजनकारी और नफरत की राजनीति के सबसे बड़े समर्थक हैं। देशभक्ति पर हम उनका भाषण नहीं सुनेंगे। हमारे सशस्त्र बल भारत के हैं, न कि मोदी-शाह की भाजपा के।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जो लोग स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान छिप गए थे, वे देशभक्ति पर उपदेश दे रहे हैं। आरएसएस की तरफ इशारा करते हुये ब्रायन ने कहा कि पूरे स्वतंत्रता संग्राम के दौरान छिप जाने वाले खाकी-चड्डी पहनने वाले लोग अब देशभक्ति पर प्रमाण-पत्र बांट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे जब सत्ता में थे तो उनमें आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने और जवानों के बलिदान का बदला लेने का साहस नहीं था, वे अब घटिया राजनीति के लिए हाल के हवाई हमले पर सवाल उठा रहे हैं और उनके बयानों ने पाकिस्तान को खुश कर दिया है।


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरूवार को भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविरों पर किए गए हमलों का सबूत मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed