फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy Minister of Foreign Affairs of Ukraine Emine Dzhaparova will be visit to India from 9-12 April

India-Ukraine: यूक्रेन की विदेश उपमंत्री एमिन झापरोवा चार दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Sat, 08 Apr 2023 01:02 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 08 Apr 2023 01:02 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने बताया कि झापरोवा विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी से भी मुलाकात करेंगी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से भी मिलेंगी।

विज्ञापन
Deputy Minister of Foreign Affairs of Ukraine Emine Dzhaparova will be visit to India from 9-12 April
यूक्रेन की विदेश उपमंत्री एमिन झापरोवा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूक्रेन के विदेश मामलों की पहली उपमंत्री एमिन झापरोवा (Emine Dzhaparova) 9 से 12 अप्रैल, 2023 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी। यात्रा के दौरान झापरोवा विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) संजय वर्मा के साथ बातचीत करेंगी, जहां दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करने, यूक्रेन की मौजूदा स्थिति और आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि झापरोवा विदेश और संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी से भी मुलाकात करेंगी और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री से भी मिलेंगी।
विज्ञापन


रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद यह पहली आधिकारिक यात्रा
यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा की पिछले साल फरवरी में रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद यह पहली आधिकारिक यात्रा है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह आपसी समझ और हितों को आगे बढ़ाने का अवसर है। भारत यूक्रेन के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध और बहुमुखी सहयोग साझा करता है। राजनयिक संबंध स्थापित करने के पिछले 30 वर्षों में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग ने व्यापार, शिक्षा, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। यह यात्रा एक महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कीव आने का न्यौता दे सकती हैं
रिपोर्ट के अनुसार, उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कीव आने का न्यौता दे सकती हैं। इस वर्ष जी20 की अध्यक्षता करने वाले भारत ने यूक्रेन पर आक्रमण के लिए अपने पुराने सहयोगी रूस को दोष देने से इनकार कर दिया है और रूसी तेल की अपनी खरीद को बढ़ावा देते हुए एक कूटनीतिक समाधान की मांग की है।


युद्ध शुरू होने के बाद से प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से कई बार बात की है, और भारत ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि कूटनीति और बातचीत ही संघर्ष को हल करने का एकमात्र तरीका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed