{"_id":"664a468bc48b059aab0fe3f5","slug":"deputy-commissioner-of-police-suspended-over-anjali-murder-case-in-karnataka-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: अंजलि हत्याकांड मामले में हुबली-धारवाड़ के पुलिस उपायुक्त निलंबित, चाकू मारकर की गई थी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: अंजलि हत्याकांड मामले में हुबली-धारवाड़ के पुलिस उपायुक्त निलंबित, चाकू मारकर की गई थी हत्या
Mon, 20 May 2024 12:06 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली (कर्नाटक)
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 20 May 2024 12:06 AM IST
सार
Karnataka: अंजलि की उसके पड़ोसी गिरीश सावंत ने कथित तौर पर 15 मई को उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना नेहा हिरेमथ हत्या मामले के ठीक बाद सामने आई।
विज्ञापन
ADGP R Hitendra along with Police Commissioner Renuka Sukumar and other police ooficials
- फोटो : PTI
विस्तार
हुबली-धारवाड़ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एम राजीव को अंजलि अंबिगेरा हत्या मामले में निलंबित किया गया है। शीर्ष पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अंजलि (20 वर्षीय) की उसके पड़ोसी गिरीश सावंत (23 वर्षीय) ने कथित तौर पर 15 मई को उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकराने पर चाकू मारकर हत्या कर दी थी। यह घटना नेहा हिरेमथ हत्या मामले के ठीक बाद सामने आई। नेहा (23 वर्षीय) की 18 अप्रैल को हुबली में उसके कॉलेज परिसर में उसके पूर्व सहपाठी फजाज खोडुनाइक ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
राजीव हुबली-धारवाड़ शहर के पुलिस उपायुक्त (कानून व्यवस्था) थे। हत्या से एक हफ्ते पहले नेहा की मां ने गिरीश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि वह उसे प्रताड़ित कर रहा है। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त ने डीसीपी को निलंबित कर दिया। घटना को लेकर शहर में तनावपूर्ण माहौल के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आर हितेंद्र ने आज नेहा हिरेमथ और अंजलि अंबिगेरे के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने हुबली-धारवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी निर्देश दिए।
बाद में उन्होंने पत्रकारों से बाचतीत में कहा कि पिछले पंद्रह दिनों में दो युवतियों की हत्या की गई है, जिससे लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया है। इस पृष्ठभूमि में उन्होंने शहर का दौरा किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अंजलि हत्या मामले में कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर द्वारा निर्णय लिया जाएगा। आने वाले दिनों में और कार्रवाई की जाएगी।