फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Eknath Shinde will check all files before sending them to Maharashtra CM Devendra Fadnavis

Maharashtra: अब पहले सभी फाइलों की जांच करेंगे शिंदे, बाद में मंजूरी के लिए CM फडणवीस के पास जाएंगी

Thu, 03 Apr 2025 11:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:28 AM IST
सार

महायुति 2.0 के शासन में अब दोबारा से 2023 वाली व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब सभी फाइलें पहले जांच के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेजी जाएंगी। बाद में फाइलों को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजा जाएगा। यह नया आदेश 18 मार्च को जारी किया गया। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Eknath Shinde will check all files before sending them to Maharashtra CM Devendra Fadnavis
सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सभी फाइलों की पहले जांच करेंगे। बाद में, उन फाइलों को मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास भेजा जाएगा। यह आदेश राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने 18 मार्च को जारी किया। 

विज्ञापन


इस कदम का मकसद 2023 की उस व्यवस्था को फिर से लागू करना है, जिसमें फाइलों की जांच पहले तत्कालीन उपमुख्यमंत्री- अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस करते थे। बाद में उन फाइलों को तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे के पास भेजा जाता था। 
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, '26 जुलाई, 2023 से फाइलें उपमुख्यमंत्री अजित पवार से लेकर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री फडणवीस के पास भेजी जाती थीं। यह व्यवस्था तब बनी जब उस समय विधानसभा में विपक्ष के नेता पवार 2 जुलाई 2023 को एनसीपी के कुछ विधायकों के साथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो गए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर बवाल: मनसे कार्यकर्ताओं ने बैंक मैनेजर पर बनाया मराठी में बात करने का दबाव, वीडियो वायरल

फडणवीस के सीएम बनने के बाद बदली थी व्यवस्था
पिछले साल राज्य में विधानसभा हुए। राज्य चुनावों में महायुति- जिसमें भाजपा, शिंदे की शिवसेना और पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल हैं की जीत हुई और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने। फडणवीस के सीएम बनने के बाद व्यवस्था बदल गई। 


नए आदेश के अनुसार यह रहेगी व्यवस्था
नए आदेश के अनुसार, अब सभी फाइलें उपमुख्यमंत्री अजित पवार से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास भेजी जाएंगी। शिंदे की मंजूरी के बाद फाइलें सीएम देवेंद्र फडणवीस के पास भेजी जाएंगी। अजित पवार के पास वित्त विभाग और शिंदे के पास आवास और शहरी विकास विभाग का जिम्मा है। 



ये भी पढ़ें: Maharashtra: सास की हत्या कर शव को बैग में भरा, भारी वजन उठा नहीं पाई तो घटनास्थल से फरार हुई बहू; गिरफ्तार

सीएम को संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति पर अपना फैसला लेना पड़ा था वापस

बता दें कि महायुति 2.0 के सत्ता में आने के बाद से, उपमुख्यमंत्री शिंदे और सीएम देवेंद्र फडणवीस के बीच 'शीत युद्ध' की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने इन अटकलों का जोरदार खंडन किया है। कुछ जिलों के संरक्षक मंत्री पदों को लेकर मतभेद रहे हैं। शिंदे की आपत्ति के बाद फडणवीस को नासिक और रायगढ़ जिलों के संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति पर अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

संबंधित वीडियो

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed