फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Devendra Fadnavis says Crowd at Shinde rally showed which is real Shiv Sena

Maharashtra: फडणवीस ने की CM एकनाथ की तारीफ, बोले- शिंदे की रैली में भीड़ ने बताया कि असली शिवसेना कौन है

Thu, 06 Oct 2022 05:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 05:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे की बीकेसी मैदान में हुई रैली में भारी भीड़ थी। जिसकी क्षमता शिवाजी पार्क की क्षमता से दोगुनी है। शिव सैनिकों ने साबित कर दिया कि शिंदे की सेना असली शिवसेना है और इसलिए मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।

विज्ञापन
Deputy CM Devendra Fadnavis says Crowd at Shinde rally showed which is real Shiv Sena
एकनाथ शिंदे की रैली - फोटो : ANI

विस्तार

दशहरा के मौके पर मुंबई में शिवसेना के दोनों एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे गुट ने रैली कर अपनी-अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। एकनाथ शिंदे ने बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) स्थित एमएमआरडीए मैदान में रैली की थी। वहीं, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मध्य मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में परंपरागत रूप से रैली की। वहीं, इसके एक दिन बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दोनों की रैलियों पर प्रतिक्रिया दी है। देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने बता दिया है कि असली शिवसेना का नेतृत्व कौन कर रहा है। 

विज्ञापन


फडणवीस ने बताया दशहरा पर कहां थे 
भाजपा नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे बोल रहे थे तब मैनें उन्हें नहीं सुना था। फडणवीस ने बताया कि उस समय वे नागपुर में धम्मचार प्रवर्तन दिवस समारोह में व्यस्त थे। हालांकि बाद में उन्होंने एक नाथ शिंदे का भाषण सुना। उन्होंने आगे कहा कि 'मैं उद्धव ठाकरे के भाषण पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। शिमगा पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन


गौरतलब है कि होली के त्योहार से पहले महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में शिमगा उत्सव मनाया जाता है। इसमें उत्सव के दौरान हल्के-फुल्के अंदाज में गाली-गलौज या अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने वालों की भी प्रथा है। इसी संदर्भ में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे के भाषण में शिमगा के अलावा कुछ भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे की रैली में मौजूद लोगों ने बताया असली शिवसेना कौन
उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे की बीकेसी मैदान में हुई रैली में भारी भीड़ थी। जिसकी क्षमता शिवाजी पार्क की क्षमता से दोगुनी है। उन्होंने कहा कि शिव सैनिकों ने साबित कर दिया कि शिंदे की सेना असली शिवसेना है और इसलिए मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं।

रैली के बाद विपक्ष द्वारा एकनाथ शिंदे पर लग रहे आरोपों कि उन्होंने रैली में भाजपा की 'स्क्रिप्ट' पढ़ी। विपक्ष के इन आरोपों पर डिप्टी सीएम ने कहा कि ऐसा कहने वालों को एक नया लेखक ढूंढ़ना चाहिए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आप कितनी बार एक ही बात कहेंगे? 

उद्धव ठाकरे पर कसा तंज
इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर तंज कसते हुए कहा कि शिवसेना में विभाजन का कारण यह था कि ठाकरे ने शिवसेना की विचारधारा को एक तरफ रख दिया था और राकांपा और कांग्रेस की विचारधारा को स्वीकार कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि ठाकरे मुंबई विस्फोटों से संबंध रखने वाले और स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर को गाली देने वालों के साथ बैठ गए।


एकनाथ शिंदे की तारीफ करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुझे शिंदे को बधाई देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने विकास के बारे में बात की थी। उन्होंने इस बारे में बात की कि हम क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे तब  उन्होंने हमेशा पार्टी प्रमुख की तरह बात की ना कि राज्य के सीएम के तौर पर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed