फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputy CM Ajit Pawar visited the violence affected village of Satara Violence

Satara Violence: डिप्टी सीएम पवार ने हिंसा प्रभावित गांव का किया दौरा, मृतक की पत्नी से मुलाकात कर जताया खेद

Tue, 19 Sep 2023 12:37 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 19 Sep 2023 12:37 AM IST
सार

डिप्टी सीएम अजित पवार सोमवार को सतारा जिले के पुसेलसावली गांव के दौरे पर थे। यहां हाल ही में हुई हिंसा में नूरुल हसन (32) की मौत हो गई थी। पवार ने नुरुल की पत्नी से मुलाकात कर संवेदानाएं व्यक्त की।

विज्ञापन
Deputy CM Ajit Pawar visited the violence affected village of Satara Violence
Ajit Pawar - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सतारा हिंसा के बाद प्रभावित गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने सतारा हिंसा के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान वे मृतक नूरुल हसन लियाकत शिकलगर के घर भी पहुंचे और नूरुल की पत्नी से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त की। बता दें, हाल ही में सतारा में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई तो वहीं कई लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम अजित पवार सोमवार को सतारा जिले के पुसेलसावली गांव के दौरे पर थे। यहां हाल ही में हुई हिंसा में नूरुल हसन (32) की मौत हो गई थी। पवार ने नुरुल की पत्नी से मुलाकात कर संवेदानाएं व्यक्त की। इस दौरान उनके रिश्तेदार ने बताया कि वह अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। नुरुल के माता-पिता और उसकी पत्नी भी अब धीरे-धीरे मौत को स्वीकार कर रहे हैं। नुरुल एक सिविल इंजीनियर था, जो सिविल कामों का ठेका लेता था।

विज्ञापन

यह है पूरी घटना
परिजनों के मुताबिक, 10 सितंबर की शाम को वह मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था, जहां केवल 10 से 15 लोग थे। इस दौरान करीब साढ़ें आठ बजे एक भीड़ आ गई। मस्जिद के अंदर बैठे लोगों ने गेट बंद कर लिया लेकिन भीड़ गेट तोड़कर अंदर घुस गई। भीड़ ने बाइकों को आग के हवाले कर दिया। भीड़ ने नुरुल पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात खटाओ तहसील के पुसेसावली गांव में हुई, जिससे दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। एहतियात के तौर पर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करनी पड़ीं थी। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, घटना में कुछ घर भी क्षतिग्रस्त हुए थे। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है तो वहीं, सात से आठ लोग घायल हैं। पुलिस जनता से किसी भी अफवाह पर भरोसा न करने का आग्रह कर रही है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed