फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deputation of IPS to the post of Commandant, Promotion of cadre officers of BSF and other central security forces will be affected

कमांडेंट पद पर IPS की प्रतिनियुक्ति: बीएसएफ और दूसरे केंद्रीय सुरक्षा बलों के कैडर अफसरों की पदोन्नति पर पड़ेगा असर!

Fri, 29 Apr 2022 06:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 29 Apr 2022 06:47 PM IST
सार

'कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन' के महासचिव रणबीर सिंह का कहना है कि आईपीएस को उनके प्रोबेशनरी पीरियड यानी ट्रेनिंग के बाद तीन साल के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सहायक कमांडेंट के तौर पोस्टिंग दी जानी चाहिए। उन्हें मुख्यालय में तैनाती देने की बजाए, नक्सल प्रभावित इलाकों, उत्तर-पूर्व के उग्रवाद से ग्रस्त राज्य और एलओसी 'लाइन ऑफ कंट्रोल' यानी बॉर्डर आउट कंपनी पोस्ट पर लगाया जाए...

विज्ञापन
Deputation of IPS to the post of Commandant, Promotion of cadre officers of BSF and other central security forces will be affected
सीएपीएफ - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

'कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स मार्टियर्स वेलफेयर एसोसिएशन' ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 'आईपीएस' अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के जरिए 'कमांडेंट' पद पर आने का विरोध किया है। हालांकि अभी इसे लेकर नियमों में संशोधन करने की बात कही जा रही है। मौजूदा समय में आईपीएस अधिकारी, सीएपीएफ में प्रतिनियुक्ति पर डीआईजी, आईजी, एडीजी, एसडीजी व डीजी के पद पर आते हैं। इनमें भी डीआईजी आईपीएस के लिए स्वीकृत अधिकांश पद खाली पड़े रहते हैं। उन पदों को अस्थायी तौर पर कैडर अफसरों से भरना पड़ता है।

विज्ञापन

 

एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह का कहना है कि इससे कैडर अफसरों के कमांडेंट पद पर पदोन्नति के अवसर कम हो जाएंगे। बल मुख्यालय, सेक्टर हेडक्वार्टर या फ्रंटियर में सॉफ्ट पोस्टिंग लेकर आईपीएस अधिकारी, वहां की सुविधाओं का लाभ उठाएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारी के अनुसार, अभी तक सीआरपीएफ, बीएसएफ व दूसरे केंद्रीय सुरक्षा बलों में कैडर अधिकारी ही कमांडेंट का पद संभालते हैं। यदि इस पद के लिए आईपीएस, प्रतिनियुक्ति पर आएंगे, तो कमांडेंट व उससे निचले स्तर के कैडर अधिकारियों का मनोबल कम होगा। उनके आत्म सम्मान में कमी आएगी। मौजूदा समय में डीआईजी स्तर के 40 फीसदी पद आईपीएस अफसरों के लिए आरक्षित हैं। ये बात अलग है कि उनमें से अधिकांश पद खाली पड़े रहते हैं।

विज्ञापन

 

रणबीर सिंह ने कहा, आईपीएस को उनके प्रोबेशनरी पीरियड यानी ट्रेनिंग के बाद तीन साल के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में सहायक कमांडेंट के तौर पोस्टिंग दी जानी चाहिए। उन्हें मुख्यालय में तैनाती देने की बजाए, नक्सल प्रभावित इलाकों, उत्तर-पूर्व के उग्रवाद से ग्रस्त राज्य और एलओसी 'लाइन ऑफ कंट्रोल' यानी बॉर्डर आउट कंपनी पोस्ट पर लगाया जाए। 15 से 20 हजार फीट की ऊंचाई वाले इलाकों, जहां आईटीबीपी के हिमवीरों द्वारा बॉर्डर पर चौकसी की जाती है, वहां पोस्टिंग दी जाए। गुजरात में कच्छ का रण और राजस्थान के जैसलमेर व बाड़मेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात किया जाए। वहां पर आईपीएस को कंपनियों की कमान सौंपी जाए। इसका फायदा यह होगा कि आईपीएस अधिकारी को जवानों की दिनचर्या, ड्यूटी और वहां की कठिन परिस्थितियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

एसोसिएशन के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी को केंद्रीय बलों में डीआईजी, आईजी या एडीजी स्तर पर तभी प्रवेश दिया जाना चाहिए, जब उसने अपने शुरुआती दौर में बतौर सहायक कमांडेंट, तीन साल तक केंद्रीय सुरक्षा बलों में कंपनी पोस्ट पर कमांड करने की महारत हासिल की हो। बता दें कि आईपीएस अधिकारी प्रेम राज डराल ने सीएपीएफ में 'कमांडेंट' पद पर ज्वाइन करने की इच्छा जाहिर की है। बीएसएफ डीजी ने पिछले दिनों इस प्रपोजल को आगे बढ़ाया है। इसके लिए सीएपीएफ के मौजूदा भर्ती नियमों 'आरआर' में संशोधन करने की बात कही जा रही है।

 

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 'कमांडेंट' के पद पर आईपीएस को लगाने का चलन अब नहीं है। बीएसएफ और सीआरपीएफ में डीआईजी के पद से आईपीएस की प्रतिनियुक्ति शुरू होती है। आईपीएस और सीएपीएफ के कैडर अधिकारियों के बीच पदोन्नति को लेकर कई वर्ष तक विवाद चला है। इस बाबत दोनों पक्ष, सुप्रीम कोर्ट तक भी पहुंचे हैं। इसके बावजूद सीएपीएफ के कैडर अधिकारी पदोन्नति में पिछड़ रहे हैं। आईपीएस अधिकारी कहते हैं कि अखिल भारतीय सेवा के मूलभूत सिद्धांतों के अनुरूप, हमें सीएपीएफ में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मिलती है। यह प्रावधान सीएपीएफ के रिक्रूटमेंट नियमों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed