विदेश मंत्रालय को पत्र: अफगानिस्तान में फंसे मलयाली नागरिकों को लाने का अनुरोध, कहा- भारतीयों के पासपोर्ट छीन रहा तालिबान
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद बिगड़ी स्थिति को देखते हुए केरल के प्रवासी मामलों के विभाग ने विदेश मंत्रालय ने वहां फंसे कुछ मलयाली नागरिकों को बचाने का अनुरोध किया है।
विस्तार
केरल के प्रवासी मामलों के विभाग ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिख कर अफगानिस्तान में फंसे 41 मलयाली नागरिकों को बचाने का अनुरोध किया है। पत्र में लिखा गया है, 'हमें प्राप्त हुए कुछ संदेशों में लिखा है कि तालिबान अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों की पहचान की पुष्टि कर रहा है और उनसे उनके पासपोर्ट छीन लिए जा रहे हैं।'
Department of Non-Resident Keralites Affairs writes to MEA for evacuation of 41 Malayalees stranded in #Afghanistan
विज्ञापन
"Some of the messages received here stated that Taliban are verifying the identity of the stranded Indians & are taking away their passports," the letter readsविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 17, 2021
मानवीय तरीके से प्रतिक्रिया दे भारत: देवगौड़ा
वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा कि अफगानिस्तान में घटनाक्रम को लेकर भारत को मानवीय तरीके से प्रतिक्रिया देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोस में मित्रता और शांति को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ एक स्वतंत्र नीति विकसित की जानी चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और पूरे क्षेत्र के लिए यह कठिन समय है।
Reports from #Afghanistan show how fear and uncertainty have gripped the country. It is a difficult moment for India and the entire region. We have to respond in a humane manner besides developing an independent policy of fostering friendship and peace in our neighbourhood.
— H D Devegowda (@H_D_Devegowda) August 17, 2021
काबुल से 120 भारतीयों को लेकर जामनगर पहुंचा वायुसेना का विमान
उधर, भारतीय वायु सेना का एक विमान अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 120 लोगों को लेकर गुजरात के जामनगर पहुंचा। इस विमान से आए लोगों में भारतीय राजदूत और दूतावास के कर्मचारी भी शामिल रहे। बता दें कि वायु सेना का विमान सुबह 11.15 बजे जामनगर में वायु सेना अड्डे पर उतरा।
उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता संभालने के बाद राजधानी काबुल में बने आपात हालात को देखते हुए भारतीय कर्मचारियों को निकालने के लिए वायु सेना ने अपना विमान रवाना किया था। विमान के भारत पहुंचने पर इससे निकले यात्री ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते नजर आए।