फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   deoria balika grih kand: Girija-Mohan granted the bail application

देवरिया बालिकागृह कांड: गिरिजा-मोहन ने जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र, अर्जी पर आज होगी सुनवाई

Wed, 05 Sep 2018 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया Updated Wed, 05 Sep 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
deoria balika grih kand: Girija-Mohan granted the bail application
जांच के लिए आरोपी महिला को लेकर जाती टीम - फोटो : अमर उजाला
देवरिया बालिका गृह कांड की मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी ने जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। गिरिजा की अर्जी पर बुधवार को और मोहन त्रिपाठी की अर्जी पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन


पांच अगस्त की रात को तत्कालीन एसपी रोहन पी कनय ने स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह पर छापा मारकर 23 लड़कियों को बरामद किया था। उस दौरान 18 लड़कियों के गायब होने की बात कही गई थी। एसपी ने बालिका गृह की संचालिका और मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


छह अगस्त को दोनों जेल भेज दिए गए। इस मामले की जांच एसआईटी 10 अगस्त से कर रही है। मंगलवार को गिरिजा और मोहन त्रिपाठी ने जमानत के लिए अर्जी दी। गिरिजा की अर्जी पर सीजेएम न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं, मोहन त्रिपाठी की अर्जी पॉक्सो कोर्ट भेज दी गई है, जहां 11 को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed