{"_id":"5b8efdd5867a554849302096","slug":"deoria-balika-grih-kand-girija-mohan-granted-the-bail-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया बालिकागृह कांड: गिरिजा-मोहन ने जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र, अर्जी पर आज होगी सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देवरिया बालिकागृह कांड: गिरिजा-मोहन ने जमानत के लिए दिया प्रार्थनापत्र, अर्जी पर आज होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया
Updated Wed, 05 Sep 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
जांच के लिए आरोपी महिला को लेकर जाती टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया बालिका गृह कांड की मुख्य आरोपी गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी ने जमानत के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है। गिरिजा की अर्जी पर बुधवार को और मोहन त्रिपाठी की अर्जी पर 11 सितंबर को सुनवाई होगी।
पांच अगस्त की रात को तत्कालीन एसपी रोहन पी कनय ने स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह पर छापा मारकर 23 लड़कियों को बरामद किया था। उस दौरान 18 लड़कियों के गायब होने की बात कही गई थी। एसपी ने बालिका गृह की संचालिका और मां विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की अध्यक्ष गिरिजा त्रिपाठी और उसके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था।
छह अगस्त को दोनों जेल भेज दिए गए। इस मामले की जांच एसआईटी 10 अगस्त से कर रही है। मंगलवार को गिरिजा और मोहन त्रिपाठी ने जमानत के लिए अर्जी दी। गिरिजा की अर्जी पर सीजेएम न्यायालय में बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं, मोहन त्रिपाठी की अर्जी पॉक्सो कोर्ट भेज दी गई है, जहां 11 को सुनवाई होगी।