फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dengue cases reported in Karnataka, CM instructs officials to take precautionary measures

Dengue: इस राज्य में बढ़ रहे तेजी से डेंगू के मामले, एक ही शहर में चार हजार से अधिक केस; CM ने दिए ये निर्देश

Mon, 11 Sep 2023 03:38 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 11 Sep 2023 03:38 PM IST
सार

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि डेंगू के तेजी से फैलने के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्हें सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
dengue cases reported in Karnataka, CM instructs officials to take precautionary measures
DENGUE - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने अब कमर कस ली। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अधिकारियों को पानी से जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि सभी अपने आसपास स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। 

विज्ञापन

सीएम ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में सात हजार से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं। इनमें से चार हजार से अधिक मामले अकेले बंगलूरू शहर से थे।

विज्ञापन

सिद्धारमैया ने कहा कि डेंगू के तेजी से फैलने के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्हें सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। बंगलूरू में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए दवाओं के छिड़काव, पानी जमा होने वाले स्थानों की पहचान करने और उन्हें साफ करने सहित प्रभावी उपाय अपनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं जनता से अनुरोध करता हूं कि वे घर के आसपास साफ-सफाई को प्राथमिकता दें और मच्छरों के काटने से सावधान रहें। डेंगू से डरें नहीं, जागरूक रहें।

कर्नाटक के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने शुक्रवार को डेंगू की प्रभावी निगरानी और रोकथाम के लिए एक रोग निगरानी डैशबोर्ड और एक मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया। डैशबोर्ड, एक रोग पूर्वानुमान सॉफ्टवेयर, नीति निर्माताओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों को तैयारी में सहायता करने और प्रकोप व रोग नियंत्रण गतिविधियों के प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य विभाग, बंगलूरु नगर निगम और भारतीय विज्ञान संस्थान में एआई और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी पार्क के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

अधिकारियों ने कहा था कि फिलहाल, डैशबोर्ड और मोबाइल एप दोनों डेंगू पर केंद्रित हैं। हालांकि, इसका उद्देश्य भविष्य में अतिरिक्त बीमारियों का विस्तार करना है। अधिकारियों ने कहा कि डैशबोर्ड तक अभी तक केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य अधिकारी ही पहुंच सकते हैं और जल्द ही इसे जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, मोबाइल एप भी डैशबोर्ड से जुड़ा हुआ एप्लिकेशन है, लेकिन यह स्वतंत्र रूप से कार्य करता है। अभी तक, मोबाइल एप को बीबीएमपी क्षेत्राधिकार में संचालित किया गया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed