फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   demonotisation bady hit farmers across the country

नोटबंदी के फैसले पर किसानों के बीच नाराजगी से सरकार चिंता में

Sat, 10 Dec 2016 04:29 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली
एम संजय/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Dec 2016 04:29 AM IST
विज्ञापन
demonotisation bady hit farmers across the country
नोटबंदी के कदम से किसानों को झेलनी पड़ रही परेशानी की चिंता सरकार को सताने लगी है। किसानों के बीच सरकार के खिलाफ शुरू हो रही नाराजगी को भांपते हुए पश्चिम यूपी से ताल्लुक रखने वाले मोदी सरकार के मंत्री संजीव बालियान ने शुक्रवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली से मुलाकात की है। 
विज्ञापन


जेटली से उन्होंने किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी का प्रवाह बढ़ाने का आग्रह किया है। तो नकदी की कमी के वजह से किसानों के सामने आ रही प्रमुख समस्याओं से वित्त मंत्री को अवगत कराया है।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को बालियान ने नकदी की कमी की वजह से किसानों के सामने आ रही मुश्किलों को लेकर संसद भवन में जेटली से मुलाकात की। बालियान ने वित्त मंत्री को अवगत कराया है कि गन्ने का बकाया भुगतान न होने की वजह से पश्चिमी यूपी के किसान पहले से ही परेशान हैं। ऊपर से नोटबंदी के कदम से उनके बीच नकदी का संकट पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा गेहूं से आयात शुल्क हटाने के कदम को लेकर भी किसानों के बीच सरकार की छवि का नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है कि गेहूं से आयात शुल्क हटाने के मामले को लेकर संघ के कुछ शीर्ष अधिकारियों ने सरकार के प्रमुख नेताओं से बातचीत भी की है। 
Trending Videos

मगर अगले दो माह में गेहूं की नई फसल कटकर बाजार में आएगी

demonotisation bady hit farmers across the country

मगर चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बृहस्पतिवार को गेहूं से आयात शुल्क हटाने के फैसले को लेकर जब संघ के अधिकारियों ने मंत्रियों से बातचीत शुरू की तो वित्त मंत्री अरुण जेटली, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान से लेकर निर्मला सीतारमन तक ने फैसले की पूरी जानकारी से अनभिज्ञता जताई।

दरअसल गेहूं से आयात शुल्क हटाने के मामले को लेकर संघ के चिंतित होने की मुख्य वजह यह है कि सरकार के इस कदम से गेहूं का उत्पादन करने वाले किसानों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। सरकार ने गेहूं की कमी और आटे के बढ़ते दाम के मद्देनजर बेशक यह फैसला लिया है। 

मगर अगले दो माह में गेहूं की नई फसल कटकर बाजार में आएगी। आयात शुल्क हटाने के वजह से अब निजी कंपनियां बाहर से भारी मात्रा में गेहूं आयात कर लेंगी। इससे किसानों को अपने गेहूं का उचित दाम मिलने में कठिनाई हो सकती है।

इसी दौरान यूपी और पंजाब सरीखे गेहूं उत्पादन करने वाले राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। गेहूं के मामले को लेकर किसानों की नाराजगी भाजपा का चुनावी जायका न बिगाड़ दे इसलिए संघ अभी से सरकार के सामने मामले को लेकर मुस्तैद हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed