फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetization: What's The Real Reason For The Cash Crunch

पहले ही छप गए थे 4.07 लाख करोड़ के नोट तो फिर क्यों हुई कैश की दिक्कत?

Sat, 24 Dec 2016 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Dec 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
Demonetization: What's The Real Reason For The Cash Crunch
फाइल फोटो - फोटो : social media
आम लोगों के बीच यह चर्चा है कि नए नोटों की कमी इसलिए हुई क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की प्रिंटिंग प्रेस मांग के हिसाब से नोटों की छपाई नहीं कर पा रही हैं। हालांकि आरबीआई के आंकड़े इसके उलट है।
विज्ञापन


 अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक,  8 नवंबर को जब नोटबंदी की घोषणा की गई तब से पहले ही दो हजार रुपए के जितने नोट छप चुके थे, आरबीआई ने उन सभी को ही 19 दिसंबर तक जारी नहीं किया।  अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नई करेंसी की कमी क्यों हुई और क्या अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी इससे मंद पड़ गई? आंकड़ों में सझते हैं...
विज्ञापन


कितने नोट छपे, बैंकों को कितने मिले?
रिजर्व बैंक ने 19 दिसंबर तक बैंकिंग सिस्टम को 2,000 और 500 रुपए के कुल 220 करोड़ मूल्य के नोट दिए थे। इनमें 90 फीसदी नोट 2,000 रुपए और बाकी 500 रुपए के थे। यानी, 19 दिसंबर तक 4.07 लाख करोड़ रुपए मूल्य के नए नोट बैंकों को मिल पाए। दूसरी ओर, आरबीआई ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि उसने 8 नवंबर से पहले ही 4.94 लाख करोड़ रुपए के 2,000 रुपये के नए नोट छाप लिए थे। यह 19 दिसंबर तक बैंकों को जारी रकम से करीब 1 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट तो खूब छपे लेकिन...
नोटबंदी की घोषणा के बाद भी नए नोटों के छपने का काम जारी रहा और इस दौरान सिक्यारिटी प्रेस ने क्षमता के हिसाब से नोट छापे। नोट छापने वाले देश के कुल 4 प्रिटिंग प्रेसों की क्षमता के मद्देनजर नवंबर के दूसरे सप्ताह से करीब-करीब 2 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 और 500 रुपये के नोट छप गए होंगे। अब इसे 8 नवंबर से पहले के नोटों के साथ जोड़ दें तो 19 दिसंबर तक करीब-करीब 7 लाख करोड़ रुपये (8 नवंबर से पहले के 4.94 लाख करोड़ + उसके बाद के 2 लाख करोड़ रुपये ) मूल्य के नए नोट छप चुके थे। अब सवाल यह है कि जब 19 दिसंबर तक करीब 7 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट छपे थे तो इस अवधि तक सिर्फ 4.07 लाख करोड़ रुपये ही बैंकों तक क्यों पहुंचे?


 टाइम्स ऑफ इंडिया का दावा है कि उसने इस संबंध में रिजर्व बैंक और वित्त मंत्रालय से जवाब मांगने की कोशिश की, लेकिन 48 घंटे में दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि, अखबार का कहना है कि आरबीआई के कुछ अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर कहा है कि 500 रुपए के नए नोट छापने बंद करने पड़े क्योंकि कुछ लोट में कुछ गड़बड़ियां सामने आईं। ये भी कहा गया है कि दो प्रिटिंग प्रेसों में छपाई का काम करीब तीन सप्ताह तक धीमा रहा। एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर यह भी बताया कि सरकार में एक वर्ग को लग रहा था कि अगर अचानक भारी मात्रा में नकदी जारी कर दिए गए तो अफरा-तफरी मच जाएगी। यहां तक कि बैंक भी अस्त-व्यस्त हो जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed