फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   demonetization: its Salary day! length of lines may be increase in ATM and Banks

#नोटबंदी 22वां दिनः आज सैलरी का दिन, जानें कहां-कहां होगी दिक्कत

Wed, 30 Nov 2016 03:55 PM IST
अमित कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Nov 2016 03:55 PM IST
विज्ञापन
demonetization: its Salary day! length of lines may be increase in ATM and Banks
- फोटो : getty

नवंबर महीने का आखिरी दिन और नोटबंदी का 22वां दिन लोगों के लिए परेशानी लेकर आ रहा है। ज्यादातर कार्पोरेट ऑफिस में आज एम्प्लॉईज की सैलरी उनके बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी। महीने भर से सैलरी के इंतजार में बैठे लोगों के लिए सैलरी वाला दिन बहुत ही एक्साइटेड होता है। हालांकि नोटबंदी के चलते बैंको और एटीएम में लगी लंबी लाइनें लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। जो लाइनें अभी छोटी हो रही थी वो अब और बड़ी हो सकती हैं। 

विज्ञापन


कैश नहीं है लेकिन उधारी भी चुकानी है
नोटबंदी के बाद से कई लोगों ने दोस्तों से उधार लेकर काम चलाया है तो कई लोगों ने मकान मालिक का किराया रोककर। अब जब सैलरी आएगी तो उधारी चुकाने के लिए घर के लिए महीने भर का सामान खरीदने के लिए लोगों को पैसों की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन


ऐसे में लोग सीधा एटीएम या बैंकों का रुख करेंगे, लेकिन परेशानी की बात यह है कि 8 नवंबर को हुई नोटबंदी की घोषणा के बाद से बैंकों व एटीएम में कैश की कमी देखी जा रही है। लंबी लाइनें थोड़ी छोटी जरूर पड़ी हैं लेकिन लाइनें बरकरार हैं। हालांकि आरबीआई बैंकों में कैश की कमी को लेकर लगातार प्रयासरत है लेकिन फिर भी यह दो एक दिन में सुधरने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिकों का ऑनलाइन किराया लेने से इनकार

demonetization: its Salary day! length of lines may be increase in ATM and Banks

आरबीआई ने लोगों को सुझाव दिया है कि ऑनलाइन (इलेक्टॉनिक) भुगतान करें, लेकिन दूध से लेकर सब्जी वाले अभी भी ऑनलाइन माध्यम से अपरिचित हैं। ऐसे में रोजमर्रा की छोटी-मोटी चीजों के लिए लोगों को परेशानी हो सकती है। यहां तक कि मकान मालिक भी ऑनलाइन पैसे लेने से दूरी बना रहे हैं। मकान मालिकों का कहना है कि उनके अकाउंट में पहले से ही पैसे हैं जिन्हें वे अभी तक कैश नहीं करा पाए हैं।

ऐसे में किराए पर रह रहे लोगों के लिए यह भी चुनौती है। एटीएम की लाइन में लगकर अगर पैसे निकाल भी लो तो एक बार में 2500 रुपए ही निकलेंगे। मयूर विहार एक्सटेंशन में रहने वाले रवि पारीक का कहना है कि, "मैंने पिछले महीने किराए के पैसे देने लिए 10 हजार रुपए एटीएम से निकाले थे लेकिन किन्हीं कारणवश थोड़ा लेट हो गया और 8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला हो गया। मकान मालिक ने पुराने नोट लेने से मना कर दिया। किसी तरह लाइनों में लग-लगकर नोट बदलाए और पिछले महीने का किराया निपटाया। हमने मकान मालिक से उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया।"

ऐसी ही कई लोगों की समस्या हैं जिन्हें अभी तक कोई समाधान होता नहीं दिख रहा। 

एटीएम काम नहीं कर रहे, बैंकों में कैश की कमी

demonetization: its Salary day! length of lines may be increase in ATM and Banks

वहीं आरबीआई का कहना है कि नोटबंदी के बाद बैंकिंग सिस्टम में 8 लाख करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं, लेकिन कई शहरों में अभी भी एटीएम काम नहीं कर रहे हैं। एक सोचने वाली बात है कि राजधानी दिल्ली में एटीएम काम नहीं कर रहे हैं तो शहरों से दूर के गांवों का क्या हाल होगा।

राजधानी दिल्ली में बैंकों के खुलने से पहले लोग लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं उन्हें डर रहता है कि घंटों लाइन में लगने के बाद कहीं बैंक यह न कह दे कि 'कैश खत्म' हो गया। हालांकि आरबीआई समय-समय पर लोगों को सूचित कर रही है कि 'कैश की कमी नही है, लोग परेशान न हों।'

पैसे तो मिल गए लेकिन छुट्टे कहां कराएं
नोटबंदी के बाद लोगों को एक नई समस्या सता रही है छुट्टे कराने की। ज्यादातर एटीएम में अभी केवल 2000 का नोट ही निकल रहा है। आरबीआई ने अभी तक इस बात की घोषणा नहीं की है कि कितने बैंकों में 500 और 100 के नोट डाले गए हैं। लोगों को छोटी-मोटी चीज खरीदने के लिए खुले पैसों की जरूरत पड़ती है। लेकिन 2000 का नोट छुट्टा कराने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। 

परेशानी तो है लेकिन फैसला अच्छा है

demonetization: its Salary day! length of lines may be increase in ATM and Banks

नोटबंदी पर जहां विपक्ष सरकार को घेरने के लिए हर रोज नई रणनीति बना रहा है तो वहीं जनता सरकार के फैसले को समर्थन दे रही है। कालाधन को रोकने के लिए पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का काफी लोग परेशानी उठाने के बाद भी समर्थन कर रहे हैं जो कि सरकार के लिए भी एक राहत की खबर है। 28 नवंबर को विपक्षी पार्टियों द्वारा भारत बंद आह्वान किया था लेकिन उन्हें जनता का सहयोग न मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed