फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   demonetization did not hurt Maoist they deposited old 500 1000 notes in bank

नोटबंदी से नहीं टूटी थी माओवादियों की 'कमर', ऐसे जमा करवाए थे पुराने नोट

Thu, 23 Nov 2017 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Thu, 23 Nov 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
demonetization did not hurt Maoist they deposited old 500 1000 notes in bank
प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले साल जब केंद्र सरकार ने नोटबंदी की थी तब कहा गया था कि इससे भ्रष्टाचार के साथ-साथ आतंकवादियों और माओवादियों पर नकेल कसी जा सकेगी, लेकिन अब एक खबर आई है जिसके मुताबिक, नोटबंदी के दौरान भी माओवादियों ने पैसे बदले थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: माओवादी ने खोले राज, देने वाले थे देश को ह‌िला कर रख देने वाली घटना को अंजाम
विज्ञापन


नक्सल रोधी ऑपरेशन के डीजी डीएम अवस्थी ने जानकारी दी है कि सात नवंबर को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के पास एक एनकाउंटर हुआ था। उसमें जो माओवादी मारे गए उनके पास से काफी सारा सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस सामान में एक अकाउंट बुक थी जिसमें माओवादी अपने खर्चों का हिसाब-किताब रखते थे। उन बीस 20 पन्नों में लिखा है कि नोटबंदी के दौरान उन लोगों ने दो लाख के पुराने 500-1000 के नोट जमा किए थे। पन्नों में माओवादियों ने उनके द्वारा किए गए कुछ खर्चों का भी जिक्र किया है।


डीएम अवस्थी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नोटबंदी से माओवादियों में हड़कंप मच गया था और वह उस दौरान काफी एक्टिव थे। इसी दौरान उन्होंने लोगों को डरा-धमकाकर किसी तरह दो लाख रुपए जमा करवा लिए थे। डीएम अवस्थी ने आगे बताया कि मारे गए माओवादियों के पास बहुत सारा कैश ऐसा था जिसे वे बदल नहीं पाए थे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed