{"_id":"582ba1fb4f1c1b61368ff5cd","slug":"demonetization-currency-exchange-in-old-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां पुराने 1000 के नोट दो, बदले में 700 रुपये लो ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यहां पुराने 1000 के नोट दो, बदले में 700 रुपये लो
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के कारण पुरानी दिल्ली बाजार की रौनक भले ही फीकी पड़ गई है लेकिन चलन से बाहर हुए 1000 और 500 रुपये के नोट कमीशन पर बदलने का धंधा खूब फल-फूल रहा है। यह धंधा फटे पुराने नोट बदलने वाले बूथों पर चल रहा है।
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली स्थित चांदनी चौक और फतेहपुरी इलाके में सड़क किनारे पुराने नोट बदलने वाले रेहड़ी टाइप बूथ हैं। इन बूथों पर दस-दस रुपये के नोट व एक व दो रुपये के सिक्के रखे होते हैं। यहां 1000 और 500 केनोट लेकर सौ-सौ रुपये के नोट मोबाइल पर तय लोकेशन पर दिए जाते हैं। यहां हजार रुपये पर सात सौ रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले इस इलाके में कालेधन रखने वाले खुद नहीं बल्कि महिलाओं को ही ज्यादातर को भेज रहे हैं। इन बूथों पर कोई महिला आकर पूछती है फटा नोट कितने में बदलोगे। दुकानदार पूछता है कि कितने नोट हैं तो महिला कहती है कि ‘आजकल ही फटे हैं’, जो कि कोड वर्ड है।
विज्ञापन
इसी कोड वर्ड से दुकानदार समझ जाता है कि ग्राहक को भेजा गया है। महिला ने हजार-हजार रुपये के अस्सी नोट दुकानदार के हाथ में पकड़ाए। अचानक एक आदमी पीछे से दुकानदार की जेब से पैसे लेकर चला जाता है।
इसी बीच एक अन्य ग्राहक पांच-पांच सौ के 120 नोट गिनकर देता है। महिला व पुरुष द्वारा दिए गए नोट दुकानदार गिनता तक नहीं है बल्कि दूसरा आदमी ले जाता है। इसी बीच महिला व पुरुष दुकानदार को अपना नंबर देते हैं और तीनों मोबाइल पर लोकेशन शेयर करके चले जाते हैं।
सौ-सौ के नोट उन्हें यहां नहीं, बल्कि कहीं और डिलीवर होने थे। अमर उजाला संवाददाता ने पूछा कि मेरे पास भी फटे नोट हैं। दुकानदार कहता है कि ठीक है छोटे या बड़े। दुकानदार बड़े नोट पर कहता है कि चलो ठीक है, सात सौ मिलेंगे। दुकानदार ने बताया कि कम पैसे यहीं मिलेंगे लेकिन मोटी रकम तय समय व स्थान पर दी जाएगी।