फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation move has led to financial anarchy: Shiv Sena

पाकिस्तान पर हमले के बजाय भारतीय नागरिकों को कर दिया घायल: शिवसेना

Tue, 15 Nov 2016 08:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई Updated Tue, 15 Nov 2016 08:14 AM IST
विज्ञापन
Demonetisation move has led to financial anarchy: Shiv Sena
अवैध धन का सफाया करने में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सहयोगी पार्टी शिवसेना ने एक बार फिर हमला बोला है। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनात्मक अपील के दूसरे ही दिन नोटबंदी के निर्णय की आलोचना करते हुए काले धन के प्रवाह को रोकने की मुहिम को ‘नारकीय और अव्यवस्थित’ करार देते हुए कहा कि इसकी वजह से देश में ‘वित्तीय अराजकता’ का माहौल है।
विज्ञापन


शिवसेना ने अपने मुखपत्र में ‘देश में आर्थिक गृहयुद्ध, सवा सौ करोड़ जनता तबाह’ शीर्षक के तहत संपादकीय प्रकाशित की है जिसमें कहा है कि पाकिस्तान पर हमला बोलने के बजाय मोदी ने भारतीय नागरिकों को घायल कर दिया है। मुट्ठीभर उद्योगपतियों के लिए सवा सौ करोड़ जनता को सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन कुछ लोगों के पास वास्तव में अवैध धन है वे इसे सुरक्षित तरीके से विदेशी बैंकों में जमा कर चुके हैं। 125 करोड़ भारतीय बिना भोजन और पानी के चुभती गर्मी में कतार में खड़े हैं। 
विज्ञापन


शिवसेना ने सवाल किया है कि क्या आप उनसे भविष्य में समर्थन की उम्मीद करते हैं? क्या आप लोगों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर उनके दिए हुए आशीर्वाद का भुगतान कर रहे हैं? यह उन लोगों के साथ धोखा है। शिवसेना ने कहा है कि मर्ज की तुलना में इलाज भयंकर है। आज, सड़कें खाली हैं, दुकानों का काम ठप्प है, सब्जी मंडी में कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। मजदूरों के पास कोई काम नहीं है और छुट्टे पैसे की कमी की वजह से पेट्रोल पंप धीरे-धीरे बंद हो रहे हैं। मोदी ने देशवासियों से अपने भावनात्मक अपील की है और भारत में गलत तरीके से कमाए गए धन का सफाया करने के लिए पचास दिनों का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के 30 दिसंबर के बाद और धमाका करने के बयान पर तंज कसते हुए शिवसेना ने लिखा है कि क्या 30 दिसंबर की मध्यरात्रि के बाद पाकिस्तान पर परमाणु हमला कर अखंड भारत का सपना साकार हो जाएगा। देश में समान नागरिक संहिता लागू हो जाएगी। क्या कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक राष्ट्र एक निशान का सपना पूरा होगा। क्या अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की घोषणा का धमाका होगा। देशवासियों को 30 दिसंबर के बाद होने वाले इन धमाकों का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed