फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demonetisation: 35 per cent job losses, 50 per cent revenue dip in micro and small sector

नोटबंदी से गईं लाखों नौकरियां, मार्च तक और बुरे होंगे हालात

Mon, 09 Jan 2017 07:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Jan 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation: 35 per cent job losses, 50 per cent revenue dip in micro and small sector
नोटबंदी का सबसे बुरा असर सूक्ष्म और लघु उद्योग पर पड़ता दिखाई दे रहा है। 8 नवंबर को नोटबंदी का फैसला लागू होने के 34 दिन के भीतर ही सूक्ष्म और लघु उद्योग में काम करने वाले 35 फीसदी लोगों की नौकरियां चली गई। साथ ही इस सूक्ष्म और लघु उद्योग का मुनाफा भी 50 प्रतिशत तक कम हो गया। 
विज्ञापन


ये आकंड़े भारत में मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था, ऑल इंडिया मैन्युफैक्चरर्स ऑर्गनाइजेशन (एआईएमओ) ने जारी किए हैं। एआईएमओ ने अपने अध्यन में बताया कि अभी यह संकट और गहराएगा और मार्च महीने से पहले इस क्षेत्र में रोजगार में 60 फीसदी गिरावट आएगी, साथ ही मुनाफे में भी 55 फीसदी की गिरावट की आशंका है। 
विज्ञापन


एआईएमओ संस्था, सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े स्तर के उद्योग में काम कर रही 3 लाख से ज्यादा कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। संस्था ने अपने अध्ययन में कहा कि, नोटबंदी का असर यूं तो सभी उद्योगों पर पड़ा है लेकिन सूक्ष्म और लघु उद्योग पर इसका सबसे बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क निर्माण क्षेत्र में 35 फीसदी लोगों की गई नौकरी

Demonetisation: 35 per cent job losses, 50 per cent revenue dip in micro and small sector
एआईएमओ ने अपने अध्ययन में कई मुद्दों पर पड़ताल की जिनमें से जो मुख्य बातें निकल कर आईं वो इस प्रकार है-

- सड़क निर्माण से जुड़े उद्योगों में रोजगार में 35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई साथ ही इस उद्योग का मुनाफा भी 45 फीसदी कम हुआ। मार्च तक नौकरी और रोजगार में 40 फीसदी की गिरावट होने की आशंका है। 
- निर्यात क्षेत्र में काम करने वाली मध्यम और बड़े स्तर की कंपनियों में 30 फीसदी लोगों की नौकरियां गई, साथ ही मुनाफा भी 40 फीसदी कम हुआ। मार्च चक यह आकंड़ा 45 फीसदी तक पहुंच सकता है।
- मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र इससे सबसे कम प्रभावित हुआ। इस क्षेत्र में सिर्फ 5 फीसदी लोगों की नौकरियां गई और मुनाफे में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

एआईएमओ ने अपने अध्ययन में बताया कि, नकदी कि दिक्कत, रकम निकासी की सीमा कम होना, रियल इस्टेट सेक्टर का काम ठप्प पड़ना और जीएसटी को लेकर अनिश्चितता ने इन उद्योगों को ज्यादा प्रभावित किया। मार्च तक यह स्थिति बरकरार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed