{"_id":"62097cb822d99457cc23e2e7","slug":"demand-for-time-bound-promotion-for-central-excise-and-service-tax-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र: केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर अधिकारियों के लिए समयबद्ध पदोन्नति की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र: केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर अधिकारियों के लिए समयबद्ध पदोन्नति की मांग
Mon, 14 Feb 2022 03:18 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Feb 2022 03:18 AM IST
सार
अधिकारियों ने दावा किया कि इन नियुक्ति नियमों में संरक्षण का प्रावधान गायब है जिसकी वजह से पदोन्नति के लिए उन्हें तीन के बजाय 10 साल का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
- फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर अधिकारियों ने सरकार से उन्हें समयबद्ध पदोन्नति देने की मांग की है। अखिल भारतीय केंद्रीय उत्पाद एवं सेवा कर मंत्रिस्तरीय अधिकारी संघ ने कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह को पत्र लिखकर मौजूदा सेवा नियमों में ‘संरक्षण प्रावधान’ के अभाव का उल्लेख किया है।
विज्ञापन
संघ ने कहा है कि केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने 2015 में कार्यकारी सहायकों की नियुक्ति के नियमों को अंशधारकों से टिप्पणियां लिए बिना अंतिम रूप दे दिया था।
विज्ञापन
संघ के महासचिव चित्रसेन गर्ग ने पत्र में कहा कि इन नियुक्ति नियमों के तहत कर सहायक जिसे तीन साल में पहली पदोन्नति मिल रही थी, अब उसे पहली पदोन्नति के लिए 10 साल इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने दावा किया कि इन नियुक्ति नियमों में संरक्षण का प्रावधान गायब है जिसकी वजह से पदोन्नति के लिए उन्हें तीन के बजाय 10 साल का इंतजार करना पड़ रहा है।