फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand for male commission like women commission, After MeToo now MenToo movement by barkha trehan

मीटू' के बाद अब पुरुषों के लिए 'मेनटू' अभियान ने पकड़ा जोर, पुरुष आयोग की मांग हुई तेज

Sat, 25 May 2019 12:06 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 25 May 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
Demand for male commission like women commission, After MeToo now MenToo movement by barkha trehan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के खिलाफ दुनियाभर में चली 'मीटू' मुहिम के बाद अब पुरुषों के लिए 'मेनटू' अभियान जोर पकड़ने लगा है। जानी-मानी समाज सेविका बरखा त्रेहन द्वारा पुरुष आयोग की मांग के लिए 19 मई को इंडिया गेट और राजपथ के बीच शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद उन्होंने एक ट्वीट किया। 

विज्ञापन


बरखा ने ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के लिए खुला खत लिखा। जिसमें उन्होंने तनुश्री को मीटू और मेनटू को लेकर खुली बहस की चुनौती दी। बता दें कि निर्भया केस में आरोपियों को जल्द सजा होने के बाद देशभर में छेड़छाड़ और दुष्कर्म को लेकर पुरुषों को झूठा फंसाए जाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। दुष्कर्म के झूठे आरोप लगाकर रुपये ऐंठने के कई मामले भी सामने आए हैं। 
विज्ञापन


 



गौरतलब है कि 19 मई को इंडिया गेट और राजपथ के बीच मेनटू आंदोलन के समर्थकों द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया था। बरखा ने अपने एनजीओ के सदस्यों के साथ देश में बलात्कार के झूठे आरोपों के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग के लिए ये प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में "मैं एक आदमी हूं और मुझे सम्मान के साथ जीने का अधिकार है" और "अपराध का कोई रूप नहीं है" की तख्तियां देखने को मिलीं। इसके बाद शनिवार 25 मई को दोबारा एक प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।








प्रदर्शन में शामिल पीड़ित और उनके परिवार वालों ने पुरुष आयोग के गठन की मांग की। इंडिया गेट पर दो प्रदर्शन करने के बाद बरखा ने देशभर में इस मुहिम को ले जाने का निर्णय लिया है। बरखा ने कहा कि अब हम इस मुहिम को मुंबई ले जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अभिनेता करण ओबेरॉय के समर्थन में आने की अपील करेंगे जिनकी जमानत हाल ही में रद्द कर दी गई थी।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने टीवी अभिनेता करण ओबेरॉय का मुखौटा भी पहना हुआ था। बरखा ने कहा कि जो आज करण के साथ हुआ है, कल यह आपके या आपके पिता, भाई, बेटे और प्रियजनों के साथ हो सकता है। इसलिए बाहर आएं और मेनटू आंदोलन का समर्थन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed