फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Demand for creation of 40 new battalions in ITBP along the China border and triple the number of BoP

चीन सीमा पर आईटीबीपी में 40 नई बटालियन के गठन और बीओपी की संख्या तीन गुना करने की मांग

Sat, 25 Jul 2020 04:22 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 25 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
Demand for creation of 40 new battalions in ITBP along the China border and triple the number of BoP
ITBP DG SS Deswal - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)

कॉन्फेडरेशन ऑफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से चीन सीमा पर आईटीबीपी की 40 नई बटालियन गठित करने और बॉर्डर आउट पोस्ट 'बीओपी' की संख्या तीन गुना बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव रणबीर सिंह के अनुसार, मौजूदा समय में बल के पास दो सौ बीओपी हैं, लेकिन उनके बीच का फासला बहुत लंबा हो जाता है।

विज्ञापन


कई जगह पर यह फासला दस से बीस किलोमीटर लंबा होता है। इस वजह से बर्फीले हिमालय की गगनचुंबी चोटियों की निगरानी प्रभावी तरीके से नहीं हो पाती।

एसोसिएशन ने भारत-चीन सीमा पर वर्तमान हालात की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्रालय से बिना कोई देरी किए 15 नई आईटीबीपी बटालियनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा आगामी पांच साल में 40 नई बटालियन तैयार करने का फैसला भी इसी संसद सत्र में लिया जाना चाहिए। बीओपी की संख्या बढ़ाने से इतने बड़े बर्फीले भू-भाग की सुरक्षित चौकीदारी की जा सकेगी।

विज्ञापन


महासचिव रणबीर सिंह के मुताबिक, पिछले कई महीनों से पड़ोसी मुल्कों से सरहदों पर तनातनी का माहौल है। विशेषकर जब से चीन के साथ रिश्तों में खटास पैदा हुआ है। बर्फीले हिमालय की लंबी रेंज, जो कि लद्दाख से होती हुई उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सुदूर उत्तर पूर्व राज्यों सिक्किम व अरूणाचल प्रदेश तक करीब साढ़े तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा क्षेत्र में फैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ लगती इस सीमा की चाक-चौबंद सुरक्षा का बड़ी जिम्मेदारी आईटीबीपी के जवानों के कंधों पर है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए 2018 में यूपीएससी व एसएससी (असिस्टेंट कमांडेंट व सिपाही जीडी) परीक्षा पास कर चुके युवाओं को कुछ सुरक्षा बलों द्वारा अभी तक नियुक्त पत्र नहीं भेजा गया है। सरहद के हालात को देखते हुए गृह मंत्रालय व संबंधित विभाग इन युवाओं को ट्रेनिंग के लिए तुरंत ज्वाइनिंग कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed