फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delivered Maratha quota in 'record time' says Eknath Shinde; slams opposition MVA

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- एमवीए ने मराठी लोगों को आरक्षण से दूर किया

Tue, 07 May 2024 08:36 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Tue, 07 May 2024 08:36 PM IST
सार

Maharashtra: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने रिकॉर्ड समय में मराठा आरक्षण का वादा पूरा किया लेकिन विपक्षी गठबंधन ने राजनीतिक फायदे के लिए जिस समुदाय का इस्तेमाल किया, उसे ही आरक्षण से वंचित कर दिया।

विज्ञापन
Delivered Maratha quota in 'record time' says Eknath Shinde; slams opposition MVA
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर निशाना साधा है। शिंदे ने कहा कि उनकी सरकार ने रिकॉर्ड समय में मराठा आरक्षण का वादा पूरा किया लेकिन विपक्षी गठबंधन ने राजनीतिक फायदे के लिए मराठा समुदाय का इस्तेमाल किया और इसे आरक्षण से वंचित कर दिया। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन ने मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी लेकिन महा विकास अघाड़ी ने इस पर रोक लगाने के लिए हर संभव कोशिश की।  

विज्ञापन


एमवीए गठबंधन पर साधा निशाना
सीएम शिंदे ने कहा कि एमवीए गठबंधन के नेता मराठा समुदाय को सिर्फ अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और उन्हें आरक्षण से दूर रखा। उन्होंने आगे कहा कि ‘मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज की कसम खाई थी कि मराठाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण दिला कर रहूंगा।’  मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने विशेष बैठकें बुलाईं, पिछड़ा आयोग का पुनर्गठन किया और एक व्यापक सर्वेक्षण किया, जिसके बाद यह साबित हुआ कि मराठा समुदाय सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर विपक्ष की नीयत पर उठाया सवाल
एकनाथ शिंदे ने एमवीए पर निशाना साधते हुए कहा ‘जिन लोगों को यह काम करना था, उन्होंने वर्षों तक कुछ नहीं किया। अब जब हमने आरक्षण दे दिया है तो वे दावा कर रहे हैं कि आरक्षण नहीं टिकेगा।’ आरक्षण पर बोलते हुए शिंदे ने कहा कि इससे मराठा समुदाय लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि आरक्षण नहीं टिकेगा तो इसका कारण भी बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed