फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Monsoon Update: Delhiites Will Have To Wait Five More Days For Monsoon Rain

अभी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत: दिल्लीवासियों को मानसून के लिए पांच दिन और करना होगा इंतजार

Wed, 30 Jun 2021 03:34 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 30 Jun 2021 03:34 AM IST
सार

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि अरब सागर में कुछ परिवर्तनों के कारण मानसून की चाल प्रभावित हुई और वह जून में ही बाड़मेर पहुंच गया

विज्ञापन
Delhi Monsoon Update: Delhiites Will Have To Wait Five More Days For Monsoon Rain
weather update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत को गच्चा देकर मानसून अपने अंतिम पड़ाव बाड़मेर सामान्य से दो हफ्ते पहले पहुंच गया। आमतौर पर दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा को भिगोने के बाद मानसून 10 जुलाई तक बाड़मेर पहुंचता था। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्लीवासियों को अभी तपती गरमी का सामना पांच दिनों तक और करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानसून तेजी से देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ा। सामान्य से दस दिन पहले ही मानसून ने पूर्वी, मध्य और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में दस्तक दे दी।
विज्ञापन


लेकिन उत्तर भारत तक पहुंचने में न सिर्फ देरी की बल्कि अपने मूल रास्ते से भी भटक गया और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में पहुंचने से पहले ही राजस्थान का रुख करते हुए अपने आखिरी पड़ावों में एक बाड़मेर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दिल्ली, हरियाणा पंजाब के कुछ हिस्साें, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व राजस्थान में बंगाल की खाड़ी की ओर मानसून पहुंचता है। लेकिन अभी बंगाल की खाड़ी में ऐसी कोई गतिविधि नहीं नजर आ रही है जिससे पूरब की ओर से मानसून यहां पहुंचे। अब यह अगले पांच दिनों में दिल्ली व उसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है।


आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में सक्रिय हो जाता है। पिछले साल 29 जून तक पूरे देश में मानसून सक्रिय हो गया था लेकिन इस बार इसके दिल्ली पहुंचने में ही अभी पांच दिन और लग सकते हैं। इस देरी के कारण अभी फिलहाल दिल्ली व उत्तर भारत के लोगों को गरमी और तपिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed