{"_id":"5b2a5e974f1c1bc5628b61d2","slug":"delhi-woman-dies-after-falling-off-horse-at-matheran","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सेल्फी लेते समय 500 फुट गहरी घाटी में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सेल्फी लेते समय 500 फुट गहरी घाटी में गिरी महिला, मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माथेरान
Updated Wed, 20 Jun 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की रहने वाली 33 साल की एक महिला की महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल माथेरान में सेल्फी लेते समय 500 फुट गहरी एक घाटी में गिरने से मौत हो गयी।
विज्ञापन
रायगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय पाटिल ने बताया कि घटना कल शाम हुई जब पीड़िता सरिता राममहेश चौहान माथेरान के लुइसा प्वाइंट पर सेल्फी लेते हुए घाटी में गिर गयी। उन्होंने कहा कि महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ कल माथेरान आयी थी।
विज्ञापन
एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि शाम करीब साढ़े छह बजे परिवार लुइसा प्वाइंट घूमने गया। वहां सब सेल्फी और तस्वीरें लेने लगे। लेकिन सेल्फी लेने के दौरान महिला फिसल गयी और गहरी घाटी में गिर गयी।
विज्ञापन
घटना से स्तब्ध पीड़िता के परिवार वालों ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद एक बचाव अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक स्थानीय समूह की मदद से आधी रात को महिला का शव बरामद किया। उन्होंने कहा कि एक नजदीकी अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव महिला के परिवार को सौंप दिया गया।