फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi university Vivekanand college sidelined the Education ministry circular and sacked 12 ad hoc teachers in corona period

विवेकानंद कॉलेज की मनमानी: शिक्षा मंत्रालय का आदेश ताक पर रख एडहॉक टीचर्स को नौकरी से निकाला

Tue, 15 Jun 2021 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 15 Jun 2021 07:23 PM IST
सार

एडहॉक टीचर्स ने बताया, विवेकानंद कॉलेज के प्राचार्य ने कालेज में पढ़ा रहे 12 एडहॉक शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं हर चार माह में होने वाली रीज्वाइनिंग से भी इंकार कर दिया। कॉलेज में गर्वनिंग बॉडी दिल्ली सरकार की है।

विज्ञापन
Delhi university Vivekanand college sidelined the Education ministry circular and sacked 12 ad hoc teachers in corona period
विवेकानंद कॉलेज से बर्खास्त एडहॉक टीचर्स प्रदर्शन करते हुए - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में एडहॉक टीचर्स को नौकरी से निकालने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला विवेकानंद कॉलेज का सामने आया है। जहां कॉलेज प्रबंधन ने 12 एडहॉक शिक्षकों को शिक्षा मंत्रालय के नियमों की अनदेखी करते हुए नौकरी से निकाल दिया। शिक्षकों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में एडहॉक टीचर्स ने कॉलेज का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि प्राचार्य और कॉलेज प्रबंधन नियमों की अनदेखी करते हुए कोरोना संकट के समय में एडहॉक टीचर्स को नौकरी से निकाल रहे हैं। हम लोग शांतिपूर्वक तरीके से कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन कर रहे थे और हमें पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एडहॉक टीचर्स ने अमर उजाला से कहा, विवेकानंद कॉलेज के प्राचार्य ने कालेज में पढ़ा रहे 12 एडहॉक शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया है। वहीं हर चार माह में होने वाली रीज्वाइनिंग से भी इंकार कर दिया। कॉलेज में गर्वनिंग बॉडी दिल्ली सरकार की है। इसके चेयरमैन मुनीष कौशिक है। कौशिक को एडहॉक टीचर्स के प्रकरण के अलावा शिक्षा मंत्रालय के दिसंबर 2019 के अनुबंध की पूरी जानकारी है। इसके बाद भी शिक्षकों को नौकरी से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आगे कहा कि जनवरी 2021 में इसी कालेज प्रबंधन और प्राचार्य ने चार एडहॉक शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया था। जिसके विरोध में दिल्ली विवि शिक्षक संघ (डूटा) ने कॉलेज में विरोध प्रदर्शन कर शिक्षकों को नौकरी पर रखने की मांग भी की थी। प्रदर्शन के बाद गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन ने शिक्षा मंत्रालय के अनुबंध का संज्ञान लेते हुए सभी निकाले गए एडहॉक शिक्षकों को चार माह के लिए रिज्वाइनिंग भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीचर्स ने आगे बताया कि हर एडहॉक टीचर्स की चार महीने बाद रिज्वाइनिंग होती है। लेकिन विवेकानंद कॉलेज और प्राचार्य ने फिर से शिक्षा मंत्रालय के नियमों के अनदेखी करते हुए अप्रैल माह में फिर से 12 एडहॉक शिक्षकों को रिज्वाइनिंग देने से साफ इंकार कर दिया। शिक्षकों को फिर से बहाल करने के लिए डूटा ने प्राचार्य को पत्र भी लिखा, लेकिन प्राचार्य और प्रबंधन ने अनदेखा कर दिया। इसके बाद फिर सभी शिक्षकों ने कॉलेज प्रबंधन और प्राचार्य की मनमर्जी के खिलाफ ऑनलाइन प्रदर्शन भी किया था।


उन्होंने आगे बताया कि आज कॉलेज प्रबधंन और प्राचार्य जो तर्क दे रहे हैं वह पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। ये सभी बातें गवर्निंग बॉडी के संज्ञान में भी है। गवर्निंग बॉडी ने अपनी मीटिंग कर उन एडहॉक शिक्षकों को रिज्वाइनिंग देने आदेश दे दिया है, फिर भी वह उसे मानने को तैयार नहीं हैं और अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed