फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi to Srinagar Railway route complete Rajdhani Express running on this route

Railways: दिल्ली टू श्रीनगर की तैयारी पूरी!, क्यों इस रूट पर अब राजधानी एक्सप्रेस दौड़ाने की हो रही चर्चा?

Tue, 03 Dec 2024 07:48 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 03 Dec 2024 07:48 PM IST
सार

Delhi to Srinagar Railway route: दरअसल, इस प्रोजेक्ट को दो फेज में चलाया जा रहा था। इसमें पहले फेज में रियासी से संगलदान के बीच बने ट्रैक का सीआरएस इंस्पेक्शन का भी काम पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में रियासी से कटरा के बीच भी ट्रैक बिछाई जा चुकी है। 5 जनवरी को इस रूट का सीआरएस निरीक्षण किया जाना हैं।

विज्ञापन
Delhi to Srinagar Railway route complete Rajdhani Express running on this route
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल में जम्मू कश्मीर की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे नए साल में राजधानी दिल्ली से श्रीनगर के बीच देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है। भारतीय रेलवे ने इस दिशा में तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, इस प्रोजेक्ट को दो फेज में चलाया जा रहा था। इसमें पहले फेज में रियासी से संगलदान के बीच बने ट्रैक का सीआरएस इंस्पेक्शन का भी काम पूरा हो चुका है। दूसरे फेज में रियासी से कटरा के बीच भी ट्रैक बिछाई जा चुकी है। 5 जनवरी को इस रूट का सीआरएस निरीक्षण किया जाना हैं। सीआरएस के एनओसी के बाद इस रूट पर नए साल में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की पूरी संभावना है। इससे श्रीनगर और नई दिल्ली रेलवे ट्रैक से जुड़ जाएंगे और इस रूट पर भी राजधानी एक्सप्रेस दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे के रेलवे अधिकारियों का कहना है कि,कटरा से रियासी के बीच 17 किलोमीटर के रूट पर ट्रैक बिछाने का काम पूरा हो चुका है। आगामी 5 जनवरी को कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण होगा। ये निरीक्षण करीब दो से तीन चल सकता है। इसके बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे का प्रोग्राम तय होगा। निरीक्षण के दौरान अगर कोई कमी आती है तो इसके बाद उसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद फिर उसकी जांच होगी। इसके बाद अंतिम एनओसी मिलने के बाद ही आगे की रुप रेखा तय की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों का कहना है कि, इसकी पूरी संभावना है कि नए साल की शुरुआत में इस ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही शुरु हो सकती है। दरअसल, राजधानी से राज्यों की राजधानी को ट्रेन के जरिए जोड़ने की दिशा में अब जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर को भी नई दिल्ली से रेलवे ट्रैक से जोड़ने की दिशा में चल रहे प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है।


देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन पर भी चर्चा!
इस रूट पर रेलवे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत करने विचार कर रहा है। ऐसी चर्चा है कि गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी इस प्रोजेक्ट शुभारंभ कर सकते है। जानकारी के अनुसार, इस वंदे भारत ट्रेन का स्टाप अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसे प्रमुख स्टेशनों तक ही सीमित होगा। नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 13 घंटे से भी कम समय में 800 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी। शाम 7 बजे नई दिल्ली से रवाना होकर सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुँचेगी। वंदे भारत स्लीपर में हर वर्ग के यात्रियों के लिए किराया निर्धारित किया गया है। थर्ड एसी में 2,000 रुपए, सेकंड एसी में 2,500 रुपये और फर्स्ट क्लास के लिए 3,000 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed