{"_id":"5b83359d42c79246300f64a3","slug":"delhi-sgmc-president-and-charanjit-singh-brar-attacked-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में डीएसजीएमसी के अध्यक्ष व सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका में डीएसजीएमसी के अध्यक्ष व सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी पर हमला
ब्यूरो, अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 27 Aug 2018 04:50 AM IST
विज्ञापन
मनजीत सिंह जीके व चरणजीत सिंह बराड़। (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी चरणजीत सिंह बराड़ पर अमेरिका की यूबा सिटी में रविवार सुबह कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने जीके व बराड़ की पगड़ी तक उतार दी और दोनों नेताओं की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर उनके मुंह पर कालिख भी पोती।
विज्ञापन
कैलिफोर्निया की यूबा सिटी से संबंधित सूत्रों ने बताया कि शनिवार को मनजीत सिंह जीके ने एक समागम के दौरान भाषण देते हुए अमेरिका में रहने वाले कुछ गर्मख्याली सिखों पर टिप्पणी की थी। जिसके बाद रविवार को सुबह जब मनजीत जीके अपने साथी नेता ओएसडी चरनजीत सिंह बराड़ के साथ यूबा सिटी के एक गुरुद्वारा में पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद अमेरिका निवासी 20 से 30 सिखों ने जीके एवं बराड़ पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दोनों अकाली नेताओं की पिटाई करने वाले आरोपी युवक रेफरेंडम 2020 की मांग करने वाले एक गर्मख्याली संगठन से संबंधित बताए जा रहे हैं। इस पूरी मारपीट की वीडियो किसी ने वायरल कर दी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अधिकतर लोग दोनों अकाली नेताओं का विरोध कर रहे है हैं। यूबा सिटी की पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन