फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi San Francisco Air India Flight Diverted To Russia After Engine Glitch Latest News Update

Air India: दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहा एयर इंडिया का विमान रूस डायवर्ट; इंजन में आई तकनीकी खराबी

Tue, 06 Jun 2023 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 06 Jun 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Delhi San Francisco Air India Flight Diverted To Russia After Engine Glitch Latest News Update
एयर इंडिया - फोटो : Social Media

दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के विमान को रूस डायवर्ट कर दिया गया है। इसकी वजह विमान के इंजन में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। विमान में 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य मौजूद थे। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को एयर इंडिया के एक विमान को इंजन में खराबी की वजह से रूस के मगदान की ओर डायवर्ट कर दिया गया। फ्लाइट रूस में सुरक्षित लैंड कर चुकी है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने दी यी जानकारी
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI173 के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत नजदीकी रूस के मगदान हवाई अड्डे से संपर्क किया और उड़ान को डायवर्ट करने की इजाजत मांगी। इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। यात्रियों को सभी सहायता प्रदान की जा रही है और जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए जरूरी व्यवस्था की जा रही है। विमान की जांच भी चल रही है।
विज्ञापन


7 जून को रवाना होगा वैकल्पिक विमान
यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एयर इंडिया 7 जून को मगदान से सैन फ्रांसिस्को के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था करेगी। इस विमान से AI173 के सभी यात्री और चालक दल रवाना होंगे। सभी फिलहाल मगदान के स्थानीय होटलों में ठहरे हुए हैं। वहां के अधिकारी यह सुनिश्चित करने के हमारा पूरा सहयोग कर रहे हैं कि यात्री सुरक्षित रूप से जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed