फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi's work will not be done by a Chief Minister with a slip', AAP again attacked

Delhi: 'पर्ची वाली मुख्यमंत्री से नहीं चलेगा दिल्ली का काम', AAP ने फिर बोला हमला

Sun, 13 Apr 2025 08:15 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 13 Apr 2025 08:15 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर रबर स्टैंप मुख्यमंत्री देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अंबेडकर के लोकतंत्र को 'पर्ची तंत्र' बना दिया है। भाजपा ने वर्षों से संघर्ष कर रहे कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर दिल्ली में एक रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री बनाया है।

विज्ञापन
Delhi's work will not be done by a Chief Minister with a slip', AAP again attacked
आप नेता सौरभ भारद्वाज - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति के द्वारा सरकार के अधिकारियों से हुई कथित बैठक पर आम आदमी पार्टी ने फिर हमला किया है। पार्टी ने कहा है कि दिल्ली का विकास एक ऐसे मुख्यमंत्री के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता जो अपने विवेक से नहीं, बल्कि अपने परिवार के किसी सदस्य के इशारे पर काम करता हो। पार्टी ने भाजपा से इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देने की मांग की है। वहीं, भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से निर्देश जारी करने और केजरीवाल के द्वारा आतिशी मारलेना को कार्यवाहक अस्थाई मुख्यमंत्री बताने का मुद्दा उठाकर आप को जवाब दिया है। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर रबर स्टैंप मुख्यमंत्री देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में अंबेडकर के लोकतंत्र को 'पर्ची तंत्र' बना दिया है। भाजपा ने वर्षों से संघर्ष कर रहे कद्दावर नेताओं को दरकिनार कर दिल्ली में एक रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री बनाया है। सीएम रेखा गुप्ता की जगह अब उनके परिवार के लोग अधिकारियों के साथ बैठकें कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति बैठकें क्यों ले रहा है। यह आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने एक फोटो साझा किया जिसमें कथित तौर पर अधिकारियों के साथ बैठक में कुछ बाहरी लोग शामिल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


भारद्वाज ने रविवार को कहा कि दिल्ली में सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी मारलेना मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। सबने अपनी प्रतिभा से दिल्ली का विकास किया, लेकिन पहली बार दिल्ली को ऐसी सरकार मिली है जो दूसरों के इशारे पर चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इस पर जवाब देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Arvind Kejriwal: 'भाजपा ने दिल्ली में शिक्षा व्यवस्था को कर दिया खराब', अरविंद केजरीवाल ने बोला हमला

भाजपा ने केजरीवाल-आतिशी को लेकर उठाये सवाल
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली का लोकतंत्र ध्वस्त कर दिया था। अरविंद केजरीवाल ने जेल में रहते हुए भी सरकार चलाकर लोकतंत्र का अपमान किया था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान सुनीता केजरीवाल न केवल मुख्यमंत्री की तरह कार्य कर रही थीं, बल्कि कुछ आदेशों में उन्हें 'आदरणीय मुख्यमंत्री मैडम' तक कहा गया था। भाजपा ने पूछा कि आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए कि यह किस तरह का लोकतंत्र था जहां मुख्यमंत्री के रूप में शपथ न लेने वाला व्यक्ति सरकार चला रहा था। 


वीरेंद्र सचदेवा ने एक फोटो साझा करते हुए कहा कि आतिशी मारलेना को मुख्यमंत्री रहते हुए भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने की अनुमति नहीं थी। खुद केजरीवाल उन्हें कार्यवाहक और अस्थायी मुख्यमंत्री बताते थे। यहां तक कि आतिशी मारलेना मुख्यमंत्री रहकर भी मुख्यमंत्री आवास में नहीं जा पाईं। भाजपा ने कहा कि देश और दिल्ली के लोकतंत्र का उपहास उड़ाने वाले आम आदमी पार्टी नेताओं को दूसरों को उपदेश देने का अधिकार नहीं है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार लगातार बेहतर काम कर रही है। अब तक के बेहद छोटे कार्यकाल में भी रेखा गुप्ता ने दिल्ली को आयुष्मान योजना जैसी आधुनिक योजना का लाभ देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अभी दिल्ली सरकार को बहुत बड़े और ऐतिहासिक कार्य करने हैं। भाजपा सरकार के इन्हीं लोकप्रिय कार्यों से घबराई हुई आम आदमी पार्टी तरह-तरह के आरोप लगाकर भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही है लेकिन यह कोशिश सफल नहीं होगी।

फीस बढ़ोतरी : वसंत कुंज के स्कूल का फरमान- अभिभावकों की नो एंट्री, द्वारका में बच्चों को 'बंधक' बनाने का आरोप

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed