{"_id":"674d8d8eea7ab0352a046a4a","slug":"delhi-polls-awadh-ojha-joins-arvind-kejriwal-aap-started-his-political-innings-what-will-be-the-impact-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Awadh Ojha: अवध ओझा 'सर' अब कलम नहीं, केजरीवाल की झाड़ू चलाएंगे; शुरू की राजनीतिक पारी, क्या होगा असर?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Awadh Ojha: अवध ओझा 'सर' अब कलम नहीं, केजरीवाल की झाड़ू चलाएंगे; शुरू की राजनीतिक पारी, क्या होगा असर?
Mon, 02 Dec 2024 04:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 02 Dec 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Awadh Ojha
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
कोचिंग इंस्टीट्यूट की दुनिया में एक बड़े नाम बन चुके यूट्यूबर स्टार शिक्षक अवध ओझा ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया। अब वे छात्रों को कुछ बनने के पाठ पढ़ाने के साथ-साथ लोगों को राजनीति का पाठ भी पढ़ाएंगे। आम आदमी पार्टी इसके पहले भी विकास दिव्यकीर्ति जैसे कई बड़े शिक्षक चेहरों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा हुई थी, लेकिन फिलहाल वे किन्हीं कारणों से राजनीति में नहीं आ सके। लेकिन अवध ओझा ने इस काम को पूरा कर दिया है। अब वे हाथ में कलम की बजाय आम आदमी पार्टी की झाड़ू थामे हुए नजर आएंगे।
दरअसल, माना यही जा रहा है कि शराब घोटाले और 'शीश महल' विवाद के बाद आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की छवि बहुत खराब हो गई है। चुनावों में उसे इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद जैसे लोगों के पार्टी छोड़ने से भी आम आदमी पार्टी को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
इसके बाद से ही अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आम आदमी पार्टी की छवि सुधारने के काम में जुट गए हैं। वे लगातार दूसरी पार्टियों-संगठनों से बड़े चेहरों को लाकर अपनी पार्टी का मनोबल ऊंचा बनाए रखने का काम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस और भाजपा के कई बड़े चेहरों को तोड़ा है और उन्हें अपने पक्ष में लाने में कामयाबी हासिल की है।
लेकिन अवध ओझा की एक अलग छवि है। वे साफ-सुथरे शिक्षक के तौर पर देखे जाते हैं। उनकी अपनी एक अलग फैन-फॉलोइंग है। पूर्वांचल का चेहरा होने के कारण भी अवध ओझा आम आदमी पार्टी की राजनीति को सूट करते हैं। केजरीवाल उन्हें किसी पूर्वांचली बहुल इलाके से चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। आम आदमी पार्टी को इसका बड़ा लाभ मिल सकता है।
बड़े चेहरे छोड़ चुके साथ
लेकिन अरविंद केजरीवाल के पास इसके पहले भी बड़े-बड़े नाम हुआ करते थे। लेकिन एक-एक करके उन सभी लोगों ने केजरीवाल का साथ छोड़ दिया। ऐसे लोगों में प्रशांत भूषण, शांति भूषण, योगेंद्र यादव, प्रो. आनंद कुमार, मेधा पाटकर, कुमार विश्वास और आशुतोष जैसे लोग शामिल हैं। आरोप है कि अरविंद केजरीवाल की जिद की राजनीति के चलते सभी ने उनसे एक-एक कर किनारा कर लिया। ऐसे में अवध ओझा, जो अपनी हनक के लिए जाने जाते हैं, अरविंद केजरीवाल के साथ कितने दिन टिकेंगे, कहा नहीं जा सकता।
अवध ओझा ने क्या कहा?
आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के अवसर पर अवध ओझा ने कहा कि आज वे अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन शिक्षा उनका पहला प्यार है और वे इसके लिए काम करते रहेंगे। राजनीति में आकर भी वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास करेंगे।
केजरीवाल ने कहा कि वे शिक्षक हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़कर शिक्षा के काम को आगे बढ़ाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अवध ओझा के आने से आम आदमी पार्टी की शिक्षा की क्रांति और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इससे लगता है कि आम आदमी पार्टी अवध ओझा का बेहतर इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी।