अब हर काम में 'निपुण' होगी दिल्ली पुलिस, ई-ट्रेनिंग को मिला बढ़ावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने अपने जवानों को ज्यादा प्रोफेशनल और जनता के प्रति ज्यादा संवेदनशील बनाने के लिए उनके प्रशिक्षण में विशेष गतिविधियों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। बुधवार को दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने जवानों को प्रशिक्षण देने के लिए ई-ट्रेनिंग पोर्टल निपुण की शुरुआत की।
इस पोर्टल पर जवानों को ट्रेनिंग के दौरान बताई जाने वाली सभी जानकारियां उन्हें ऑनलाइन मिल सकेंगी। इससे प्रशिक्षण ले रहा जवान अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी विषय को किसी भी समय पर पढ़ सकेगा और उससे संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेगा।
नए जमाने के साथ कदमताल करते हुए इसे दिल्ली पुलिस के डिजिटल होने की तरफ एक और कदम कहा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस पोर्टल पर जवानों को अनेक विषयों पर जानकारी मिल सकेगी।
योग का प्रशिक्षण भी मिलेगा
इन कोर्सों को अपने क्षेत्रों में ख्यातिलब्ध यूजीसी, फिक्की और एसोचैम जैसी संस्थाओं की सहायता से बनाया गया है। जवानों को इससे हाईकोर्ट और सुप्रीमकोर्ट सहित अनेक संस्थाओं के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी।
आयुक्त अमूल्य पटनायक ने इस पोर्टल के लांचिंग के अवसर पर कहा कि पुलिस जवानों को बहुत तनाव में काम करना पड़ता है। इस तनाव को कम करने के लिए उन्हें समय-समय पर योग के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है। इससे जवान ज्यादा संवेदनशील तरीके से जनता की सेवा कर पाएंगे।