{"_id":"67a0df42bb450c97d209d576","slug":"delhi-police-si-who-demanded-bribe-escaped-in-cbi-raid-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Police: सीबीआई रेड में बच निकला रिश्वत मांगने वाला दिल्ली पुलिस का एसआई, इस काम के लिए मांगे थे पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi Police: सीबीआई रेड में बच निकला रिश्वत मांगने वाला दिल्ली पुलिस का एसआई, इस काम के लिए मांगे थे पैसे
Mon, 03 Feb 2025 08:52 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Mon, 03 Feb 2025 08:52 PM IST
सार
Delhi Police: अनीस अहमद ने वीजा कार्य के लिए अभय सिंह नाम के एक व्यक्ति से 29 हजार रुपये मांगे थे। लेकिन शिकायत पर सीबीआई टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी को इसकी भनक लग गई। वह थाने के दूसरे रास्ते से भाग निकला।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस के एसआई अनिल खटाना पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। सीबीआई ने आरोपी एसआई को रंगे हाथ पकड़ने के लिए रेड डाली, मगर वह बच निकला। लाहौरी गेट थाने में तैनात एसआई अनिल, रिश्वत के पैसे लेकर भाग गया है। वह अभी तक हाथ नहीं आया है। यह घटना पिछले सप्ताह की बताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी एसआई, राजस्थान सरकार में एक प्रभावी मंत्री का रिश्तेदार है। सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई के खिलाफ सैय्यद अनीस अहमद की शिकायत पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक, अनीस अहमद, लोगों को विदेश भिजवाने में मदद करता है। विदेश यात्रा के लिए जरुरी कई तरह के दस्तावेज तैयार करता है।
अनीस अहमद ने वीजा कार्य के लिए अभय सिंह नाम के एक व्यक्ति से 29 हजार रुपये मांगे थे। अभय सिंह ने वह राशि, अहमद के खाते में डाल दी। किसी दूसरे काम में व्यस्त होने के कारण अहमद, वीजा संबंधी काम पूरा नहीं कर सका। इस बाबत अहमद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई। जनवरी के आखिरी सप्ताह में एसआई अनिल खटाना अपने सहयोगी को साथ लेकर अनीस अहमद को पकड़ने के लिए गए। उसे फतेहपुरी पुलिस चौकी में ले जाया गया। अनीस को बताया गया कि वह मामले को रफा दफा करना चाहता है तो दो लाख रुपये दे दे। एसआई ने यह भी कहा कि वह अभय सिंह के खाते में 29 हजार रुपये वापस डाल दे।
अगर वह ऐसा नहीं करता है कि उसे और उसके बेटे को जेल में डाल दिया जाएगा। अहमद, आरोपी एसआई को 70 हजार रुपए की रिश्वत देने तैयार हो गया। साथ ही उसने यह बात सीबीआई को बता दी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बुना। 29 जनवरी को अनीस के बेटे ऊजेर ने थाने में रिश्वत की राशि की पहली किस्त बतौर 10 हजार रुपए एसआई अनिल खटाना को दी। एसआई ने बाकी रकम देने का समय तय कर दिया। इस बीच सीबीआई को सूचना दे दी गई। सीबीआई टीम जब वहां पहुंची तो आरोपी को इसकी भनक लग गई। वह थाने के दूसरे रास्ते से भाग निकला।