{"_id":"5dc176ec8ebc3e5b715ef7e4","slug":"delhi-police-protest-do-you-know-who-is-first-kotwal-of-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या दिल्ली के पहले कोतवाल को जानते हैं आप, तीन-तीन सुल्तान थे ईमानदारी के मुरीद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या दिल्ली के पहले कोतवाल को जानते हैं आप, तीन-तीन सुल्तान थे ईमानदारी के मुरीद
Tue, 05 Nov 2019 07:19 PM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Tue, 05 Nov 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली के पहले कोतवाल
- फोटो : Social Media
दिल्ली पुलिस। बरसों से हमारी सुरक्षा में तैनात। चाहे जितने भी तीखे सवाल उठाएं, लेकिन उनके जज्बे को सलाम भी हम समय—समय पर करते आए हैं। देश की राजधानी में कानून व्यवस्था को बनाए रखना आज भी इन्हीं के कंधों पर है। करीब 80 हजार पुलिसकर्मी दिनरात हमारी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि दिल्ली का पहला कोतवाल थाना प्रभारी कौन था? नहीं...कोई बात नहीं, हम आपको इतिहास की पुरानी गलियों में ले जाकर उनसे मिलवाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
मलिक उल उमरा फखरुद्दीन पहले कोतवाल
दिल्ली के पहले कोतवाल मलिक उल उमरा फखरुद्दीन थे। 1237 ईसवी में 40 की उम्र में वह कोतवाल बने। उनकी ईमानदारी का आलम यह था कि वह तीन—तीन सुल्तानों के कार्यकाल में कोतवाल रहे। यही नहीं उन्हें कोतवाल के साथ उन्हें नायब ए गिब्त (रीजेंट की गैरहाजिरी में) भी नियुक्त किया गया था। एक बार जब फखरुद्दीन को रिश्वत देने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कहा, 'अगर मैं रिश्वत लूंगा, तो मेरे शब्दों की कोई अहमियत नहीं रह जाएगी।' मुगलकाल में पुलिस मुख्यालय किला राय पिथौरा में हुआ करता था। इस जगह को हम अब महरौली के नाम से जानते हैं।
विज्ञापन
दूसरे सुल्तान ने भुगता मोटापे का खामियाजा
सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में 1297 ईसवी में मलिक अलाउल मुल्क को कोतवाल नियुक्त किया गया। खिलजी मलिक को इस कदम पसंद करता था कि उसे विजारत यानी प्रधानमंत्री बनाना चाहता था। मगर मोटापे के चलते उन्हें यह पद नहीं दिया गया।
विज्ञापन