{"_id":"5c506d64bdec2273606040b4","slug":"delhi-police-lodge-fir-against-md-of-spicejet-for-forgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पाइस जेट के एमडी सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्पाइस जेट के एमडी सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
Tue, 29 Jan 2019 08:42 PM IST
Nilesh Kumar
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 29 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
SpiceJet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने स्पाइस जेट कंपनी के एमडी अजय सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। दक्षिण जिले के ग्रेटर कैलाश थाने में पुनीत दीवान की शिकायत पर यह केस दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि स्पाइस जेट कंपनी ने उसके साथ दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
25 जनवरी को दर्ज हुए इस मामले में पुनीत दीवान का कहना है कि वह एयर एविएशन इंडस्ट्री के लिए कंसलटेंसी देने का काम करता है। पिछले साल हुए एग्रीमेंट के मुताबिक, कंपनी के एमडी अजय सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने उसे भरोसा दिया था कि वे समय-समय पर उसकी कंसलटेंसी सर्विस का भुगतान करते रहेंगे।
विज्ञापन
बतौर पुनीत, मैंने स्पाइस जैट को लॉजिस्टिक सर्विस, वेयरहाउसिंग बिजनेस और सामान्य नियमित लाइजनिंग में भी सेवाएं प्रदान की हैं। गत वर्ष 30 सितंबर को उसे एक करोड़ रुपये का चेक दिया गया। जब वह चेक को बैंक में जमा कराने के लिए गया तो मालूम हुआ कि कंपनी की ओर से इस चेक की पेमेंट रोक दी गई है। शिकायतकर्ता को यह सुनकर धक्का लगा।
विज्ञापन
उसके बाद पुनीत ने पुलिस को सारे मामले की जानकारी देकर आरोपी स्पाइस जैट कंपनी के एमडी अजय सिंह, डायरेक्टर अनुराग भार्गव, हर्षवर्धन सिंह, राघवन शशिप्रभु, शिवानी सिंह, किरण कुमार कोटेश्वर और चंदन आदि के खिलाफ आईपीसी की धारा 415, 417, 418, 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।
जब इस मामले में पुलिस की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने कोर्ट की शरण ली। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के बाद पुलिस को धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। मामले की जांच की जा रही है।