फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi-NCR weather Days have become pleasant and nighttime chill has also decreased

दिल्ली-NCR में ठंड अलविदा की ओर: दिन सुहावने हुए, रात की ठंड भी घटी; जानें कब से बढ़ेगा पारा

Thu, 05 Feb 2026 09:11 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 05 Feb 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR weather Days have become pleasant and nighttime chill has also decreased
मौसम - फोटो : एएनआई

फरवरी की शुरुआत उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बारिश के साथ हुई थी। लेकिन अब मौसम का मिजाज धीरे धीरे बदल रहा है। ठंड का असर कमजोर पड़ने लगा है। सुबह शाम हल्की ठिठुरन अब भी बनी हुई है,हालांकि दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को साफ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के संकेतों के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम और साफ हो सकता है। इससे ठंड की विदाई का सिलसिला तेज होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि 15 फरवरी के बाद आसमान पूरी तरह खुल जाएगा, जिसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। 5 फरवरी यानी गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो 4 फरवरी के मुकाबले करीब 2 डिग्री अधिक है। इससे साफ है कि रात की ठंड भी अब पहले की तुलना में कम हो रही है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक तापमान का यही रुख बना रह सकता है, जिससे दिन सुहावने रहेंगे और रातों में ठंड का असर ज्यादा नहीं होगा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन का तापमान बढ़ेगा और मौसम सुहावना के साथ हल्का गर्म भी महसूस हो सकता है। दिन के समय लोगों को ठंड से काफी राहत मिलेगी और बाहर की गतिविधियों के लिए मौसम अनुकूल रहेगा। जबकि 7 फरवरी (शनिवार) को तेज पश्चिमी जेट स्ट्रीम के असर से आसमान में छिटपुट ऊंचे बादल नजर आ सकते हैं। इन बादलों के कारण धूप कुछ समय के लिए हल्की पड़ सकती है, हालांकि दिन का मौसम कुल मिलाकर आरामदायक ही बना रहेगा। मौसम विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 5 से 10 फरवरी तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 6 और 7 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं 8, 9 और 10 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। फिलहाल मौसम विभाग ने इस अवधि के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। दूसरी ओर, एनसीआर में वायु गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन


निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काई वेदर का अनुमान है कि, 8 फरवरी की रात एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पहुंच सकता। इसके असर से 9 फरवरी को उत्तर पंजाब और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। हालांकि 8 और 9 फरवरी को यह मौसम की गतिविधियां मुख्य रूप से पहाड़ी इलाकों तक सीमित रहने की उम्मीद है। मैदानी क्षेत्रों के मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। मैदानी क्षेत्र का मौसम सामान्य बना रहेगा। हालांकि 10 फरवरी को बादल और हल्की बारिश की गतिविधियां पहाड़ों से नीचे उतरकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों और तराई क्षेत्रों तक पहुंच सकती हैं। राजधानी दिल्ली और एनसीआर इस सिस्टम पर कोई असर नहीं होगी। हालांकि इस पूरे सिस्टम के दौरान दिल्ली में सर्दियों की बारिश की संभावना बेहद कम है। फिलहाल राजधानी में बारिश के कोई खास आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर में फरवरी में बढ़ने लगता है तापमान
स्काई मेट वेदर के अनुसार, फरवरी के महीने में आमतौर पर न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगती है। दिल्ली में इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान भी सामान्य तौर पर 5 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहता है। पिछले करीब दो दशकों में सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है, जब फरवरी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 9 फरवरी 2012 को तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा था, जबकि 10 फरवरी 2014 को यह 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली में फरवरी का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस है, जो 9 फरवरी 1982 को रिकॉर्ड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed