फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: MK Stalin and MP Kanimozhi met Sonia Gandhi and Rahul Gandhi 

विपक्षी दलों की बैठक से पहले सोनिया-राहुल से मिले द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन

Mon, 10 Dec 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Dec 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
Delhi: MK Stalin and MP Kanimozhi met Sonia Gandhi and Rahul Gandhi 
- फोटो : ANI
विपक्षी दलों की सोमवार को अहम बैठक से पहले रविवार को द्रमुक अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। द्रमुक नेताओं एम. कनिमोझी व ए. राजा के साथ पहुंचे स्टालिन ने सोनिया को पहले उनके जन्म दिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उनकी राहुल व सोनिया के साथ कई खास मुद्दों पर बात हुई। 
विज्ञापन


बैठक के बाद राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी सभी को दी। राहुल ने लिखा, स्टालिन ने आज दिल्ली में सोनिया जी को उनके जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुलाकात की। हमारी कई मुद्दों पर उनसे बहुत अच्छी चर्चा हुई है। मैं हमारी वार्ता को जारी रखने और हमारे गठबंधन को मजबूती मिलने की उम्मीद कर रहा हूं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, संसद एनेक्सी में हो रही बैठक का मुख्य एजेंडा भाजपा विरोधी मोर्चा गठित करने के लिए भविष्य में उठाए जाने वाले कदमों को तय करना रहेगा। बैठक में चुनाव से पहले और विभिन्न राज्यों में क्षेत्रीय हितों के टकराव को देखते हुए चुनाव के बाद, दोनों तरह के गठबंधन की संभावना पर नजर डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के दौरान विपक्षी दल विभिन्न सरकारी बिलों, राफेल सौदे और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी पर भी चर्चा कर सकते हैं। सूत्रों कहा कि बैठक में गैर भाजपाई दलों के अध्यक्षों के साथ ही केरल, पंजाब, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी आमंत्रित किए गए हैं। हालांकि इससे पहले भी 22 नवंबर को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन तब इसे पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए टाल दिया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed