फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Minister Pravesh Verma claim There was discrimination in providing facilities on basis of religion

Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का दावा, 'धर्म देखकर सुविधाएं देने में होता था भेदभाव, अब सबको मिलेगा समान अधिकार'

Thu, 26 Jun 2025 09:41 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 26 Jun 2025 09:41 PM IST
सार

दिल्ली सरकार में वरिष्ठ मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बल्लीमारान और नबी करीम इलाकों में सीवर-पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और हर वर्ग को एक समान सुविधाएं प्राप्त होंगी। 

विज्ञापन
Delhi Minister Pravesh Verma claim There was discrimination in providing facilities on basis of religion
प्रवेश वर्मा - फोटो : ani

विस्तार

दिल्ली सरकार में वरिष्ठ मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने पिछली केजरीवाल सरकार पर जनता के बीच धर्म के आधार पर भेदभाव किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार में लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं में भी धार्मिक आधार पर भेदभाव किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बल्लीमारान क्षेत्र में एक वर्ग विशेष के लोगों को दिल्ली सरकार की हर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती थीं, जबकि दूसरे बहुसंख्यक समुदाय के लोगों की बस्तियों में कोई विकास कार्य नहीं किया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और हर वर्ग को एक समान सुविधाएं प्राप्त होंगी। 

विज्ञापन


प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बल्लीमारान और नबी करीम इलाकों में सीवर-पानी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के बाद लोगों से मुलाकात की। लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद मंत्री ने कहा कि रामनगर, बगीची रघुनाथ और भड़भूजे वाली गली जैसे इलाकों में पूरी तरह जानबूझकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने से वंचित रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह भेदभाव केवल धार्मिक आधार पर किया गया था। लेकिन अब सबको एक समान सुविधाएं प्राप्त होंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की सुविधाएं किसी वर्ग विशेष का विशेषाधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का अधिकार है। इन पर किसी एक का अधिकार नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि वोटबैंक की राजनीति के कारण कुछ इलाकों में बुनियादी सेवाओं जैसे पानी की पाइपलाइन और सीवरेज जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यह नागरिकों के साथ अन्याय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: MP Samwad 2025: लाडली बहना योजना, सिंहस्थ और 50 मेडिकल कॉलेज.., 'संवाद' में सीएम मोहन यादव ने किए बड़े एलान

वर्मा ने कहा कि हर घर के पानी-सीवर के कनेक्शन की जांच की जाएगी। जिसका भी कनेक्शन वैध है, उसे पूरी उचित सप्लाई दी जाएगी। बारिश का मुख्य सीजन आने से पहले उन्होंने दिल्ली के हर इलाके में पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed