फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa dismisses firing incident reports minister himself told truth

Manjinder Singh Sirsa: मनजिंदर सिंह सिरसा पर गोली चलने की खबर अफवाह, मंत्री ने स्वयं बताई सच्चाई

Wed, 02 Jul 2025 07:10 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 02 Jul 2025 07:10 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर बुधवार को यह खबर चलने लगी थी कि दिल्ली सरकार में वरिष्ठ मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर गोली चल गई है। वायरल हो रही खबर पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि उन पर हमले की यह खबर पूरी तरह अफवाह है। 

विज्ञापन
Delhi Minister Manjinder Singh Sirsa dismisses firing incident reports minister himself told truth
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की राजनीति में बुधवार सुबह-सुबह तब हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर यह खबर चलने लगी कि दिल्ली सरकार में वरिष्ठ मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर गोली चल गई है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता लगातार एक दूसरे से जानकारी लेते हुए देखे गए। सिरसा समर्थकों ने  एक दूसरे को फोन कर इस मामले की सच्चाई जानने की कोशिश की। लेकिन ज्यादा समय नहीं बीता और इस मामले की पूरी सच्चाई खुलकर सामने आ गई। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने स्वयं बताया है कि उन पर हमले की यह खबर पूरी तरह अफवाह है। 
विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली सरकार इस समय पूरे सिस्टम के कील-कांटे दुरुस्त करने में लगी हुई है। सरकार लगातार जमीनी निरीक्षण कर लोगों की वास्तविकताओं को समझते हुए उन्हें व्यापार-रोजगार में बढ़ावा देने का काम कर रही है और साथ ही जहां कमियां दिखाई दे रही हैं, उसे दुरुस्त करने का काम भी किया जा रहा है। लेकिन जिन जगहों पर अनियमितता दिखाई दे रही है, वहां कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


इसी क्रम में दिल्ली सरकार के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा बुधवार को ख्याला इलाके में दौरे पर थे। वे इस इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई भी कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच कथित तौर पर एक धातु की छोटी टुकड़ी को देखा गया। इसे कुछ लोगों ने पिस्तौल की बुलेट बता दिया जिसके बाद सिरसा पर हमले की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री-पुलिस ने बताया अफवाह
जैसे ही यह मामला मनजिंदर सिंह सिरसा के संज्ञान में आया, उन्होंने इस पर स्पष्टीकरण दिया। मंत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से लोगों को बताया कि उन पर हमले को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह अफवाह है। दिल्ली पुलिस के लोगों ने भी बताया कि ख्याला में मिला धातु का एक टुकड़ा किसी मशीन का पार्ट था जिसे गलती से पिस्तौल की बुलेट समझ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed