फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi metro expansion PM Modi hree corridors and 13 more stations will be added Union Cabinet approval

Delhi Metro: तीन कॉरिडोर, 13 स्टेशन और जुड़ेंगे; पीएम मोदी ने दिल्ली मेट्रो के इस विस्तार को बताया बड़ा कदम

Wed, 24 Dec 2025 07:33 PM IST
अमन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 24 Dec 2025 07:33 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के तीन नए कॉरिडोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। इस परियोजना के लिए 12,015 करोड़ रुपये की लागत से 16 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का विस्तार होगा और 13 नए स्टेशन जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
delhi metro expansion PM Modi hree corridors and 13 more stations will be added Union Cabinet approval
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली मेट्रो के विस्तार को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली मेट्रो फेज-5 (ए) के विस्तार को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना के लिए 12,015 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है, जिससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बेहतर होगी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Cabinet Decisions: केंद्र सरकार ने दिल्ली मेट्रो के लिए 12015 करोड़ रुपये आवंटित किए; जानिए विवरण

विज्ञापन


क्या है दिल्ली मेट्रो की फेज-5 (A) परियोजना?
इस विस्तार योजना का उद्देश्य दिल्ली के सुदूर इलाकों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना और सड़कों पर भीड़भाड़ को कम करना है। इस परियोजना कि कुल लागत 12,015 करोड़ रुपये है। इससे मेट्रो लाइन में कुल 16 किलोमीटर की वृद्धि होगी और इसमें 13 स्टेशन जुड़ेंगे, जिसमें 10 भूमिगत और तीन एलिवेटेड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बुनियादी ढांचे को मिलेगा बढ़ावा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो के लिए तीन नए कॉरिडोर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का स्वागत किया और कहा कि इस फैसले से राजधानी के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रसन्नता व्यक्त की।  


ये भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली-NCR से हटा GRAP-4, एक्यूआई में सुधार के बाद तत्काल फैसला; अब भी लागू हैं ये कड़े नियम

पीएम मोदी ने क्या कहा?
इसको लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'दिल्ली के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा मिला! दिल्ली मेट्रो के चरण 5(ए) परियोजना के तहत तीन नए कॉरिडोर को मंत्रिमंडल की मंजूरी से हमारी राजधानी का मेट्रो नेटवर्क विस्तारित होगा, जिससे 'जीवन की सुगमता' बढ़ेगी और भीड़भाड़ कम होगी।'

 

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed