दिल्ली: कल तक के लिए बंद हुए 57 मेट्रो स्टेशन, जानें किस लाइन पर कौन से स्टेशन के दरवाजे किए गए बंद
जंतर-मंतर पर शनिवार को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक, नयी दिल्ली, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और कश्मीरी गेट समेत 57 स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार शुक्रवार रात नौ बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। देखें पूरी सूची।
विस्तार
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार रात 9 बजे से शनिवार तक 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं।
दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर 10 स्टेशन बंद किए गए है। सबसे अधिक मेट्रो स्टेशन यलो लाइन पर बंद हुए हैं। यहां कल तक के लिए 20 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इसी तरह ब्लू लाइन पर आठ स्टेशन बंद किए गए हैं। बैंगनी लाइन पर सात मेट्रो स्टेशन बंद किए गए हैं। पिंक लाइन पर सात स्टेशन बंद किए गए हैं। वहीं मजैंटा लाइन पर चार स्टेशन बंद किए गए हैं। ऑरेंज लाइन का एक मेट्रो स्टेशन बंद किया गया है।
रेड लाइन
- इंद्रलोक*
- शाहदरा
- रिठाला
- रोहिणी
- डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल
- कन्हैया नगर
- नेताजी सुभाष प्लेस*
- सीलमपुर
- वेलकम*

- गुरु तेग बहादुर नगर
- आजादपुर*
- आदर्श नगर
- जहांगीरपुरी
- हैदरपुर बादली मोड़*
- विश्वविद्यालय
- विधान सभा
- सिविल लाइंस
- कश्मीरी गेट*
- पटेल चौक
- केंद्रीय सचिवालय*
- लोक कल्याण मार्ग
- चावड़ी बाजार
- राजीव चौक*
- नई दिल्ली*
- सेवा तीर्थ
- दिल्ली हाट-आईएनए*
- हौज खास*
- जोर बाग
- अर्जन गढ़

- ब्लू लाइन
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- झंडेवालान
- सुप्रीम कोर्ट
- इंद्रप्रस्थ
- मंडी हाउस*
- बाराखंबा रोड
- करोल बाग
- राजेंद्र प्लेस
वॉयलेट लाइन
- जामा मस्जिद
- जनपथ
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- खान मार्केट
- जंगपुरा
- लाजपत नगर*
- आश्रम
पिंक लाइन
- सराय काले खां-निजामुद्दीन
- मंडावली पार्क
- शालीमार बाग
- मौजपुर-बाबरपुर*
- जाफराबाद
- यमुना विहार
- खजूरी खास
मजेंटा लाइन
- कालिंदी कुंज
- जसोला विहार शाहीन बाग
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया
- ओखला विहार
ऑरेंज लाइन
- शिवाजी स्टेडियम