फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Most Air Pollution Level in World: Delhi is the most polluted city in the world, check top ten list with worst AQI

Delhi Air Pollution: दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर 'दिल्ली', टॉप टेन में कुल तीन भारतीय शहर, देखें पूरी सूची 

Sat, 13 Nov 2021 08:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Nov 2021 08:20 AM IST
सार

भारत में वायु प्रदूषण के लिए दिवाली पर पटाखे और पराली को बताया जाता है, लेकिन संस्था आईक्यू एयर द्वारा जो सूची जारी की गई है, उसमें पाकिस्तान, चीन व अन्य देशों के शहर भी टॉप टेन में शामिल हैं। 

विज्ञापन
Most Air Pollution Level in World: Delhi is the most polluted city in the world, check top ten list with worst AQI
Delhi Pollution: दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर 'दिल्ली - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पिछले कुछ सालों में वायु प्रदूषण एक बड़ा खतरा बनकर सामने आया। पराली, पटाखे, फैक्ट्रियां और तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या को इसका प्रमुख कारण बताया जाता है। दिल्ली-एनसीआर में तो हवा इस कदर खराब है कि यहां सांस लेना तक खतरनाक हो चुका है। हालांकि, यह हाल सिर्फ दिल्ली में पटाखे और पंजाब-हरियाणा में पराली जलाने की वजह से नहीं है, बल्कि चीन व पाकिस्तान का भी वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी खराब हो चुका है। 

विज्ञापन


दुनियाभर के एयर क्वालिटी इंडेक्स पर निगरानी रखने वाली संस्था आईक्यू एयर (IQ Air) के आंकड़ों पर गौर करें, तो शुक्रवार को दुनिया के दस सबसे प्रदूषित शहरों में दिल्ली पहले स्थान पर है। वहीं दूसरा स्थान पाकिस्तान के लाहौर का है। इसी तरह बुल्गारिया का सोफिया तीसरे और भारत का कोलकाता चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


टॉप टेन प्रदूषित शहरों में तीन भारत के 
आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दुनिया के टॉप टेन शहरों में दिल्ली पहले नंबर पर था, यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 556 था, तो कोलकाता 177 एक्यूआई के साथ चौथे नंबर पर था। इसके अलावा मुंबई छठे नंबर पर दर्ज किया गया। यहां का एक्यूआई 169 रहा। 

दुनिया के टॉप टेन प्रदूषित शहर 

1. दिल्ली, भारत (एक्यूआई: 556)

2. लाहौर, पाकिस्तान (एक्यूआई: 354)

3. सोफिया, बुल्गारिया (एक्यूआई: 178)

4. कोलकाता, भारत (एक्यूआई: 177)

5. जाग्रेब, क्रोएशिया (एक्यूआई: 173)

6. मुंबई, भारत (एक्यूआई: 169)

7. बेलग्रेड, सर्बिया (एक्यूआई: 165)

8. चेंगदू, चीन (एक्यूआई: 165)

9. स्कोपिया, उत्तरी मैसेडोनिया (एक्यूआई: 164)

10. क्राको, पोलैंड (एक्यूआई: 160)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed