फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi is chilled more than shimla mussoorie in past few days due to cloud cover which stops sunlight

इस वजह से शिमला और मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से ज्यादा ठंडी है दिल्ली

Mon, 30 Dec 2019 08:34 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 30 Dec 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi is chilled more than shimla mussoorie in past few days due to cloud cover which stops sunlight
हिल स्टेशन से ज्यादा ठंड दिल्ली में पड़ रही है - फोटो : ANI

दिल्ली में रहने वाले लोग आमतौर पर चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन (पहाड़ी इलाका) जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान किसी हिल स्टेशन से कहीं ज्यादा कम दर्ज किया गया है। यहां इतनी ठंड पड़ रही है कि 119 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई हिस्सों में दिन और रात का तापमान मशहूर हिल स्टेशनों शिमला और मसूरी से ज्यादा ठंडा है।

विज्ञापन


वीकेंड (सप्ताहांत) में इन दोनों पहाड़ी शहरों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। दोनों दिन दिल्ली में स्थित मौसम विभाग के केंद्र में बहुत कम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को लगभग पूरी दिल्ली में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे था। रविवार को कई मौसम केंद्रों- जफरपुर (11.6), मुंगेशपुर (11.9), पालम (13.5) सहित कई अन्य स्थानों पर 14 डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसका मुख्य कारण मैदानी इलाकों में दिन के समय कोहरा छाया रहना है। जिसकी वजह से जमीन तक सूरज की रोशनी नहीं पहुंच रही और इसके अलावा ठंड से बचने के लिए लोगों द्वारा जलाए गए अलाव ने धुंध का एक कवर बनाने का काम किया। दिल्ली में रात का तापमान दो डिग्री के आसपास रहा जो शनिवार को दोनों हिल स्टेशन से नीचे था। रविवार को कई स्थानों का तापमान शिमला के अधिकतम 2.8 के आसपास रहा। वहीं कई स्थान मसूरी से भी ज्यादा ठंडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी मैदानी इलाकों में पिछले एक पखवाड़े से रोजाना सुबह कोहरे का असर दिखाई दे रहा है। जो दिन के समय एक ऊंचाई पर ऊपर उठ रहा है और कोहरे का या एक छोटे से क्लाउड (बादल) कवर का निर्माण कर रहा है। दिन के समय का यह कोहरा पाकिस्तान के पूर्वी क्षेत्रों से लेकर बिहार तक लगभग पूरे उत्तरी मैदानी इलाके को कवर कर रहा है। इस क्लाउड कवर के कारण सूरज की रोशनी जमीन तक नहीं पहुंच रही हैं। जिसके कारण दिन काफी ठिठुरन भरे होते हैं।


रविवार को यह क्लाउड कवर आंशिक रूप से छंटा जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर में सूरज की रोशनी देखने को मिली। इसी कारण शनिवार की तुलना में दिन के तापमान में एक या दो पायदान की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव, 'यह धुंध/क्लाउड कवर आमतौर पर जमीन से कुछ मीटर की ऊंचाई पर ही होते हैं। 1,600-2,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हिल स्टेशनों को कवर करना मुश्किल होता है। वहीं पिछले कुछ दिनों से हिल स्टेशनों पर बारिश नहीं हुई है। जिसका मतलब है कि यदि शिमला और मसूरी में दिन के समय धुंध होती है तो दिन के समय यह ऊपर उठ जाता है और सूरज की रोशनी जमीन पर पड़ती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed