फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi: In Parliament TMC Leaders Hold Protest Over NRC Issue In front Of Gandhi Statue

दिल्ली: NRC मामले में गांधी प्रतिमा के सामने तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन

Thu, 04 Jan 2018 11:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jan 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi: In Parliament TMC Leaders Hold Protest Over NRC Issue In front Of Gandhi Statue

दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले संसद के बाहर प्रदर्शन किया। आज शीतकालीन सत्र का बारहवां दिन है। टीएमसी असम में एनआरसी(नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजन) मामले पर अपना विरोध जता रही है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) ने रविवार आधी रात नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस का पहला ड्राफ्ट जारी किया था। इसमें 3.29 करोड़ आवेदनकर्ताओं में से 1.90 करोड़ लोगों के नाम है। आरजीआई ने बताया कि इसकी प्रक्रिया 2018 तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस की मदद से असम में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकाला जाएगा। ड्राफ्ट को कई सरकारी वेबसाइट पर भी जारी किया गया था। इसके अलावा इसे प्रकाशित किया जाएगा और एसएमएस से भी लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुंबई: एक हफ्ते में दूसरा हादसा, मरोल इलाके की इमारत में लगी आग, 4 की मौत

इसके जारी होने से पहले ही असम में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। राज्य सरकार ने 60 हजार पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया था। साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed