{"_id":"620f43e86506bd5ca2272db0","slug":"delhi-high-court-relief-to-dr-vikram-sampat-author-of-savarkars-biography-no-one-will-be-able-to-write-defamatory-remarks","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईकोर्ट: सावरकर की जीवनी के लेखक डॉ. संपत को राहत, कोई नहीं लिख सकेगा मानहानिकारी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिल्ली हाईकोर्ट: सावरकर की जीवनी के लेखक डॉ. संपत को राहत, कोई नहीं लिख सकेगा मानहानिकारी टिप्पणी
Fri, 18 Feb 2022 12:29 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:29 PM IST
सार
डॉ. संपत ने दो खंड में वीर सावरकर की जीवनी लिखी है। वीर सावरकर को लेकर देश में विवाद उठता रहता है। कांग्रेस, शिवसेना व भाजपा सावरकर के मुद्दे पर कई बार जुबानी जंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
डॉ. विक्रम संपत
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने वीर सावरकर की जीवनी लिखने वाले डॉ. विक्रम संपत को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश में कहा कि कोई भी इतिहासकार डॉ. संपत के खिलाफ ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी तरीके से मानहानिकारी टिप्पणी नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
डॉ. संपत ने दो खंड में वीर सावरकर की जीवनी लिखी है। विनायक दामोदर सावरकर (वीर सावरकर) को लेकर देश में विवाद उठता रहता है। कांग्रेस, शिवसेना व भाजपा सावरकर के मुद्दे पर कई बार जुबानी जंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
इतिहासकार डॉ. संपत ने कई अन्य इतिहासकारों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। अन्य इतिहासकारों ने सावरकर की जीवन के दो खंडों को लेकर उन पर 'साहित्यिक चोरी' का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मानहानिकारी ट्वीट किए थे। हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश से अब संपत के खिलाफ मानहानिकारी टिप्पणियां नहीं की जा सकेंगी।
विज्ञापन