{"_id":"611384ee8ebc3e7b953eddf6","slug":"delhi-high-court-issues-notice-to-journalist-priya-ramani-on-the-appeal-of-mj-akbar-challenging-a-trial-court-order-which-had-dismissed-the-criminal-defamation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटू मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को जारी किया नोटिस, एमजे अकबर ने की थी अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मीटू मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने पत्रकार प्रिया रमानी को जारी किया नोटिस, एमजे अकबर ने की थी अपील
Wed, 11 Aug 2021 01:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:36 PM IST
सार
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को पत्रकार प्रिया रमानी को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने यह नोटिस पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की उस अपील पर जारी की है, जिसमें उन्होंने निचली अदालत के मानहानि मामले को खारिज करने वाले आदेश के खिलाफ अपील की थी।
विज्ञापन
प्रिया रमानी
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की अपील पर पत्रकार प्रिया रमानी को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने यह नोटिस एमजे अकबर की उस अपील पर जारी किया है जिसमें उन्होंने निचली अदालत के एक आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें रमानी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले को खारिज कर दिया गया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर और अकबर का प्रतिनिधित्व करने वाली वरिष्ठ अधिवक्ता गीता लूथरा की दलीलें सुनने के बाद मामले को 13 जनवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। बता दें कि अपने खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद एमजे अकबर ने रमानी के खिलाफ वर्ष 2018 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। वहीं एक निचली अदालत ने इस साल 17 फरवरी को इस मामले में रमानी को बरी कर दिया था।
विज्ञापन
अकबर ने रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में उन पर ट्वीट और प्रिंट मीडिया और ऑनलाइन में प्रकाशित लेखों के माध्यम से उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया था। बता दें कि रमानी ने उस समय अकबर के खिलाफ यौन दुराचार और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जब भारत में मीटू अभियान ने गति पकड़ी थी।
विज्ञापन