{"_id":"6005457b8ebc3e33dd74a62a","slug":"delhi-hc-disposes-of-the-pil-that-sought-removal-of-the-coronavirus-awareness-caller-tune-in-the-voice-of-amitabh-bachchan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस जागरुकता वाली कॉलर ट्यून को हटाया गया, दिल्ली हाईकोर्ट को किया सूचित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस जागरुकता वाली कॉलर ट्यून को हटाया गया, दिल्ली हाईकोर्ट को किया सूचित
Mon, 18 Jan 2021 01:53 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:53 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली उच्च न्यायालय को सोमवार को सूचित किया गया कि कोविड-19 एहतियातों से संबंधित कॉलर ट्यून से अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज हटा दी गई है इसलिए इसे हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका का औचित्य नहीं बचा है। उक्त कॉलर ट्यून कोरोना वायरस से बचने के लिए एहतियात और जागरूकता से संबंधित थी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की अध्यक्षता वाली पीठ को याचिकाकर्ता ने इस बारे में सूचित किया और कहा चूंकि कॉलर ट्यून से अभिनेता की आवाज हटा दी गई है इसलिए अब उनके द्वारा दायर याचिका का कोई औचित्य नहीं बचा है। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निबटारा कर दिया।
विज्ञापन
Delhi High Court disposes of the PIL that sought removal of the coronavirus awareness caller tune in the voice of actor Amitabh Bachchan. pic.twitter.com/WiLm1xNzsr
— ANI (@ANI) January 18, 2021
विज्ञापन
याचिकाकर्ता ने कॉलर ट्यून से बच्चन की आवाज हटाने का इस आधार पर अनुरोध किया था कि अभिनेता स्वयं तथा उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस से संक्रमित रह चुके हैं।