{"_id":"68766fc1c83d75d55a0f9f3a","slug":"delhi-government-will-promote-eco-friendly-fashion-trying-to-strengthen-handloom-through-vastra-katha-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: ईको फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा देगी सरकार, वस्त्र कथा से हैंडलूम को मजबूत बनाने की कोशिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Delhi: ईको फ्रेंडली फैशन को बढ़ावा देगी सरकार, वस्त्र कथा से हैंडलूम को मजबूत बनाने की कोशिश
Tue, 15 Jul 2025 08:42 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 15 Jul 2025 08:42 PM IST
सार
दिल्ली सरकार ने देश की परंपरागत हैंडलूम कला को नए फैशन के दौर से जोड़ते हुए इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विशेष वस्त्र कथा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सीएम रेखा गुप्ता
- फोटो : Youtube/@Rekha-Gupta-Official
विस्तार
वस्त्रों के मामलों में अक्सर नए फैशन पर्यावरण विरोधी होते हैं, लेकिन परंपरागत भारतीय वस्त्र न केवल शरीर को आराम देने वाले होते हैं, बल्कि वे पर्यावरण के अनुकूल भी होते हैं। दिल्ली सरकार ने देश की परंपरागत हैंडलूम कला को नए फैशन के दौर से जोड़ते हुए इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए विशेष वस्त्र कथा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें पूरे देश के हैंडलूम निर्माता भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ देश के प्रसिद्ध डिजाइनरों को जोड़ा जाएगा। लोग प्रमुख डिजाइनरों के वस्त्र सस्ती कीमतों पर हासिल कर सकेंगे। इससे एक तरफ तो परंपरागत भारतीय शैली के वस्त्र लोगों को पहनने के लिए मिलेंगे, वहीं साथ में भारतीय कामगरों को आर्थिक मजबूती भी दी जा सकेगी।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने दिल्ली खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड को 2026 तक लाभप्रद स्थिति में लाने का निर्णय किया है। इसके लिए खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जुड़े उत्पादों को विशेष कार्यक्रमों के जरिए लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल सोच को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि 6 अगस्त को राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर ‘वस्त्र कथा’ नाम का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के 20 से अधिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की जीआईटैग प्राप्त कपड़ों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों के 150 छात्र हिस्सा लेंगे।